- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में दो नए बड़े उद्योग, 15...
Nagpur News: नागपुर में दो नए बड़े उद्योग, 15 हजार करोड़ रुपए का होगा निवेश

- अब कचरे से बनेगी गैस
- तीन माह में उत्पादन शुरु हो जाएगा
Nagpur News औद्योगिक विकास व रोजगार के मामले में शहर को बड़ी सौगात मिलनेवाली है। दो नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इनमें 15 हजार करोड रुपये का निवेश होगा। कचरे से गैस बनाने के प्रकल्प पर भी काम किया जा रहा है। 3 माह में कचरे से गैस उत्पादन शुरु हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने जानकारी दी। शनिवार को सुरेश भट सभागृह में विशेष साक्षात्कार कार्यक्रम में शहर विकास की योजना व कार्य की जानकारी साझा करते हुए गडकरी ने कहा-नागपुर मेरी जन्मभूमि है। इस जिले काे अपना परिवार मानता हूं। नागपुर में दो बडे उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इनमें सोलर वेफर्स उत्पादन व इलेक्ट्रिक बस निर्माण कारखाना का समावेश है। सोलर वेफर्स का इस्तेमाल सूर्य प्रकाश को बिजली में बदलने के लिए सोलर पैनल बनाने के लिए किया जाता है। इलेक्ट्रिक बस निर्माण कारखाना बूटीबोरी क्षेत्र में स्थापति होगा।
कचरे से सीएनजी बनाने का प्रकल्प 3 माह में शुुरु हो जाएगा। प्रतिदिन 28 टन सीएनजी तैयार की जाएगी। वर्धा जिले में ड्राय पोर्ट के साथ बड़े गोदाम तैयार किए जा रहा है। नागपुर में बड़े गोदाम की रिक्त होनेवाली जमीन पर नई योजनाएं व प्रकल्प साकार किए जाएंगे। कमाल टाकीज चौक परिसर में डायग्नोसिक सेंटर का उद्घाटन 15 से 20 दिनों में होगा। मिहान व बूटीबोरी औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के संकल्प को पूरा किया जाएगा। अभी 8 से 10 घंटे जलापूर्ति हो रही है। संतरा व कपास उत्पादकों की आय 3 गुणा बढ़ाने की कार्ययोजना पर काम चल रहा है। 3 वर्ष में संतरा उत्पादकों की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। अविकसित क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। गडचिरोली जिला स्टील हब बन रहा है। स्मार्ट वीलेज होंगे तो शहर में स्लम क्षेत्र में रहने को लोग विवश नहीं होंगे। नागपुर के युवाओं को शहर में ही उच्चशिक्षा व रोजगार उपलब्ब्ध होने की िदशा मेें अधिक काम किया जाएगा। कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने रखी। संयोजक विधानपरिषद सदस्य संदीप जोशी थे।
2029 के बाद प्रधानमंत्री : केंद्र में 11 वर्ष की सरकार के पास अभी विकास कार्य के लिए और भी 4 वर्ष बाकी है। गडकरी से पूछा गया कि 2029 के बाद वे क्या चाहेंगे। तब सभागृह में बैठे कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा-प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं की आवाज दबी सी थी। गडकरी ने जवाब में क्या 2029 के बाद की स्थिति के बारे में वे यही कहेंगे कि अभी न्यूज रील चल रही है। पूरी फिल्म बाकी है। भाजपा में दूसरे दल के कार्यकर्ताओं के प्रवेश के सवाल पर गडकरी ने कहा किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं का त्याग व योगदान अधिक महत्व रखता है। मनपा चुनाव में भाजपा के स्थानीय नेता विविध मामलाें में आवश्यक निर्णय लेंगे।
Created On :   21 Jun 2025 7:40 PM IST