Nagpur News: प्रेमिका की बेटियों पर बुरी नजर डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रेमिका की बेटियों पर बुरी नजर डालने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • दो घंटे के भीतर आरोपी के खिलाफ दोषारोपण पत्र पेश
  • प्रकरण को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग

Nagpur News महिला के प्रेमी ने उसकी दो बेटियों पर बुरी नजर डाली है। दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इस संबंध में सदर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित कोर्ट में दोषारोपण पत्र पेश किया गया है। प्रकरण को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग पुलिस ने की है।

छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास : आरोपी नराधम अशफाक नझिर शेख (47) गोवा कॉलोनी निवासी है। वह अापराधिक प्रवृति का है। परिसर में रहने वाली हमउम्र तलाकशुदा महिला से उसके प्रेम संबंध हैं। जिसके चलते वह महिला की पीड़ित 21 व 19 वर्षीय बेटियांे व बेटे के साथ रहता है। वर्ष 2022 से 19 मई 2025 के बीच में उसने बेटियों से कई बार छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित बहनों ने यह बात अपनी मां और भाई को बताई। इसके बाद उसे घर से भगा दिया गया था। वापस आने के बाद आरोपी क्षमा मांगता था और फिर से वही हरकतें दोहराता था।

विवाद और हाथापाई : सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात में आरोपी ने 21 वर्षीय पीड़िता से छेड़छाड़ कर उससे दुष्कर्म करने का प्रयाय िकया। पीड़िता ने शोर मचाया। घटित प्रकरण को लेकर विवाद और हाथापाई हो गई। थाने में शिकायत करने से आरोपी ने पीड़िता व उनके भाई को धमकाया। शिकायत िमलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। घटना के दो घंटे के भीतर प्रकरण दर्ज कर नराधम आरोपी को गिरफ्तार किया। मंगलवार की दोपहर संबंधित कोर्ट में दोषारोपण पत्र पेश िकया। मामले की फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। इस बीच आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुनि मनीष ठाकरे, सदिया सोमनकर, नीलेश घोगरे, दुर्गे ठाकुर व अन्य ने आला अधिकारियों के मार्गदर्शन मे कार्रवाई की।


Created On :   21 May 2025 3:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story