एक्सीडेंट: अलग-अलग जगहों पर हादसे , टायर फटा, कार डिवाइडर और खंभे से भिड़ी, 1 की मौत, 6 घायल

अलग-अलग जगहों पर हादसे , टायर फटा, कार डिवाइडर और खंभे से भिड़ी, 1 की मौत, 6 घायल
  • मित्र को संभालने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से भिड़ी
  • 2 लोगों की हालात गंभीर, 4 को मामूली चोट
  • कार-दोपहिया में भिड़ंत, 2 घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक जगह टायर फटा, कार डिवाइडर और खंभे से भिड़ी, बाइक डिवाइडर से टकराने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। सावनेर के पारशिवनी तहसील में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हाे गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर और खंभे से भिड़ गई। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से और चार मामूली घायल हुए हैं।

चेतन केवटे नामक व्यक्ति अपनी कार (एम.एच.-40-ए.आर.-1839) से सोमवार की शाम सावनेर की तरफ जा रहा था। उस दौरान हुई बे-मौसम बरसात के बीच अचानक कार का टायर खापा-पारसिवनी मार्ग पर ग्राम खैरी (पंजाब राव) के समीप अचानक फट गया। इससे चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराने के बाद खंभे से भिड़ गई। हादसे में कार में सवार चेतन और गणेश धनवले गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि संदीप वाहने, शैलेष बिहोने, दिनेश बिल्लारी और अशोक मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। खापा थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है।

कार-दोपहिया में भिड़ंत, 2 घायल: वर्धा रोड पर कार और दोपहिया वाहन में हुई भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। आरोपी चालक के खिलाफ बेलतरोड़ी थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया। मुंबई के कांदिवली, वर्तमान न्यू खापरी निवासी हिमांशु कमलेश जैन (22) दोपहिया वाहन (एम.एच.-20-एफ.ए.-2589) पर दोस्त के साथ कहीं जा रहा था। रविवार को तड़के करीब 3 बजे वर्धा रोड पर शहर बस सेवा सर्विस सेंटर के सामने कार (एम.एच.-27-डी.वी.-8299) के चालक कुशल अजय बत्रा (20), अमरावती निवासी ने तेज रफ्तार व लापरवाही से कार चलाकर हिमांशु के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, हाथ, पैर व सीने में गंभीर चोट लगी है। उसे एम्स अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है, जबकि उसका दोस्त मामूली चोटिल हुआ है।

बाइक डिवाइडर से भिड़ी, 1 की मौत : मित्र को संभालने के चक्कर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। बेलतरोड़ी थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया। मृतक कामठी रोड पर पाहुने ले-आउट निवासी चेतन विनोद आग्रे (24) है। घायल अमोल राजू झोडापे (26) है। अमोल को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों किसी काम से भद्रावती गए थे। वहां से लौटते समय सोमवार को सुबह करीब 6.30 बजे वर्धा रोड पर खापरी चौक में मोटरसाइकिल (एम.एच.-49-बी.वी.-1678) पर पीछे बैठे चेतन को नींद की झपकी आने पर चालक अमोल ने उसे संभालने के लिए पीछे देखा, तो वह मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो बैठा और मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा भिड़ी। वाहन तेज रफ्तार होने से दोनों कुछ अंतराल तक घसीटते चले गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चेतन की मौत हो गई। अमोल का गंभीर हालत मंे उपचार जारी है। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है।

Created On :   16 April 2024 7:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story