शोभायात्रा: श्रीराम जन्मेात्सव के लिए तगड़ा बंदोबस्त , शोभायात्रा मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध

श्रीराम जन्मेात्सव के लिए तगड़ा बंदोबस्त , शोभायात्रा मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध
  • सीसीटीवी, वॉच टावर और इमारतों से हर स्थिति पर पुलिस की नजर
  • पोद्दारेश्वर राम मंदिर से निकलेगी मनोहारी झाकियां
  • शोभायात्रा मार्गों का यातायात कुछ स्थानों पर प्रतिबंधित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। श्रीराम जन्मोत्सव के लिए पुलिस ने शहर में तगड़ा बंदोबस्त किया है। जिन मार्गों से शोभायात्रा गुरजने वाली है उन मार्गों के यातायात प्रतिबंधित किया गया है, जबकि कुछ मार्गों के यातायात को परिवर्तित किया गया है। शोभायात्रा के दौरान पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहेगा। सीसीटीवी, वॉच टावर और इमारतों से हर स्थिति पर पुलिस की नजर रहेगी। संदिग्ध को देखते ही हिरासत में लेने के आदेश दिए गए हैं।

इन मार्गों से निकलेगी शोभायात्रा : 17 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव है। इस वर्ष भी शहरवासी श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएंगे। इस दिन पोद्दारेश्वर राम मंदिर से भव्य व मनोहारी झाकियां निकलने वाली हैं। यह झाकियां मेयो अस्पताल चौक से भगवाघर चौक, नालसाहब चौक, गांजाखेत चौक, तीन नल चौक, शहीद चौक, तांगा स्टैंड चौक, गांधी पुतला, बड़कस चौक, महल गांधी गेट, तिलक पुतला चौक, गणेश मंदिर टर्निंग, आग्याराम देवी मंदिर चौक, गीता मंदिर चौक, कॉटन मार्केट चौक, लोहा पुल, आनंद टॉकीज, मुंजे चौक, झांसी रानी चौक, वेरायटी चौक, बर्डी मुख्य मार्ग, मानस चौक, जयस्तंभ चौक और रामझूला होते हुए राम मंदिर में जाएंगी और शोभायात्रा का समापन होगा।

शोभायात्रा के दौरान मार्गों का यातायात कुछ स्थानों पर प्रतिबंधित कर अन्य मार्ग से परिवर्तित किया गया है। उसी दिन राम नगर स्थित मंदिर से भी शोभायात्रा निकलेगी, जो गोकुलपेठ मार्केट, वेस्ट हाईकोर्ट रोड, शंकर नगर, शंकर नगर, कैफे हाउस चौक, धरमपेठ, अलंकार टॉकीज चौक आदि मार्ग से जाएगी। इस दौरान इन मार्गों का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग के यातायात को अन्य मार्ग से परिवर्तित किया गया है।

संदिग्ध नजर आते ही हिरासत में लेने के निर्देश : शोभा यात्रा के दौरान शहर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहेगा। सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर और ऊंची इमारतों से हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर कंपनी के बल को तैनात किया जा रहा है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Created On :   16 April 2024 7:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story