हिंदी का सम्मान: विश्व में बढ़ते हिंदी के कदम पर व्याख्यान, हिंदी भाषा की यात्रा का बखान

विश्व में बढ़ते हिंदी के कदम पर व्याख्यान, हिंदी भाषा की यात्रा का बखान
  • श्री बिंझाणी नगर महाविद्यालय में आयोजन
  • ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्याख्यान

डिजिटल डेस्क, नागपुर । विश्व हिंदी दिवस पर नागपुर शिक्षण मंडल द्वारा संचालित श्री बिंझाणी नगर महाविद्यालय में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्याख्यान का आयोजन हिंदी विभाग द्वारा किया गया। रायपुर के कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा प्रमुख वक्ता थे।

डॉ. शर्मा ने स्वतंत्रता पूर्व से अब तक की हिंदी भाषा की यात्रा को रेखांकित करते हुए बताया कि महात्मा गांधी ने हिंदी भाषा को देशभर में लोकप्रिय बनाया था। आधुनिक युग मशीनी अनुवाद का युग है। हिंदी विज्ञान, प्रौद्योगिकी व व्यापार की भाषा बन चुकी है, इसलिए फेसबुक, वॉट्सअप, ट्वीटर तथा इंस्टाग्राम आदि पर हिंदी ने अपना रुतबा कायम किया है। हिंदी अब विश्व के कोने-कोने तक पहुंच गई है।

हिंदी का प्रसार बढ़ा है : महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुजीत मेत्रे ने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि वैश्वीकरण के युग में आधुनिक टेक्नोलॉजी से जुड़कर अपने डिजिटल रूप में हिंदी भाषा का प्रसार बढ़ा है। छात्रों एवं प्राध्यापकों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन समारोह-समन्वयक डॉ. सुधा जांगिड़ ने किया। आभार सह-समन्वयक प्रा. नीलिमा माटे ने माना। नागपुर शिक्षण संस्था के अध्यक्ष मोहित शाह, उपाध्यक्ष विकास बिंझाणी एवं सचिव एड. राजीव देव ने विश्व हिंदी दिवस के व्याख्यान के आयोजन की सराहना की।

दीपक मेश्राम को युवा उद्योजक गौरव पुरस्कार : भदंत आर्य नागार्जुन सुरेई सेसाई उद्यान, ऊंटखाना में सामाजिक कार्यकर्ता युवा उद्योजक दीपक मेश्राम को उल्लेखनीय कार्य के लिए उत्कृष्ट युवा उद्योजक समाजभूषण गौरव पुरस्कार सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कास्ट्राइब कर्मचारी कल्याण महासंघ पुणे व नेशनल पीपल सोशल आर्गनाइजेशन तथा वंदना ग्रुप की ओर से प्रदान किया गया है। इस अवसर पर कास्ट्राइब के अध्यक्ष अरुण गाडे, वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. सतीश हुमणे, प्रा. डॉ. केशव मेंढे, संगठन के अध्यक्ष राजेश ढेंगरे, समाजसेवी नागसेन वानखेडे, संजय आंभोरे, अरविंद शंभरकर, आर.एन. राम, अरुण साखरकर, सतीश जीवने, जगदिश दिवेकर, रंजित रामटेके, सुजाता कोंबाडे आदि उपस्थित थे।

अखंड रामायण : श्री राधा कृष्ण उत्सव मंडल, नागपुर द्वारा कर्नाटक स्थित विजयनगर जिले में किष्किंधा(हम्पी) में अखंड रामायण का पाठ किया गाय। रामभक्त हनुमानजी के जन्मस्थान अंजनी माता मंदिर व अन्य मंदिर व पुराने राजमहल के दर्शन किए। इसकी संकल्पना गिरिराज बियानी की थी जिसे मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद जाजू , सचिव राजकुमार झांवर, रामायण के प्रभारी मनीष क्याल, संयोजक अभय पसारी और मनीष हुरकट (बेल्लारी) व मंडल की कार्यकारिणी ने साकार किया। यात्रा में धर्मनारायण खंडेलवाल, अशोक बियानी व गोविंद बाहेती ने ट्रेन में खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराई। इसमें सतीश बियानी, दिनेश बियानी, महेश बजाज, जगदीश सोनी, महेश भट्टड और मनोज बियानी व बेल्लारी के माहेश्वरी बंधुओ का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी प्रचार मंत्री जय किशन बाहेती ने दी।

Created On :   12 Jan 2024 7:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story