रणनीति: भाजपा का तेलुगुदेशम और जन सेना के साथ गठबंधन तय, टीडीपी के खाते में 17 सीटें

- 25 लोस सीटों में 17 जाएंगी टीडीपी के खाते में!
- तेलुगुदेशम और जन सेना के साथ गठबंधन होगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2024 चुनाव के लिए आन्ध्रप्रदेश में भाजपा, तेलुगुदेशम (टीडीपी) और जन सेना पार्टी के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया है। तेलुगुदेशम प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके पहले जन सेना के पवन कल्याण भी श्री शाह से मिले थे। इसी मुलाकात में तीनों दलों के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे के फार्मूले पर सहमति बनी।
जानकारी के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। शाह और नायडू के बीच हुई बैठक के ब यह तय है कि आन्ध्रप्रदेश में भाजपा, तेलुगुदेशम और पवन कल्याण की जन सेना मिलकर लोकसभा और राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।
नायडू ने कहा कि आन्ध्रप्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप है। भाजपा और तेलुगुदेशम का एक साथ आना देश और राज्य दोनों के लिए लाभदायक है।
नायडू की एनडीए में होगी घरवापसी
सूत्रों की मानें तो आन्ध्रप्रदेश की कुल 25 लोकसभा सीटों में से तेलुगुदेशम 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि भाजपा और जनसेना पार्टी क्रमश: छह और दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।
इसी प्रकार तेलुगुदेशम विधानसभा की 145 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो 24 सीटों पर जन सेना पार्टी का उम्मीदवार हो सकता है। शेष 6 सीटों पर भाजपा का उम्मीदवार होगा।
बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की एनडीए में यह घरवापसी है। नायडू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान एनडीए में रह चुके हैं। चंूकि आन्ध्रप्रदेश में
Created On :   9 March 2024 6:46 PM IST