- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- संदीपनी विद्यालय में मनाया गया...
Panna News: संदीपनी विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस

- संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
- संदीपनी विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस
Panna News: संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉ. एस.आर. रंगनाथन देश के प्रसिद्ध पुस्तकालय अध्यक्ष, गणितज्ञ और सुप्रसिद्ध शिक्षाविद की जयंती पर राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया। डॉ. रंगनाथन ने देश के पुस्तकालय अध्यक्ष की भूमिका निभाकर पुस्तकालय को नयी पहचान दी। प्राचार्य श्रीमती इंदिरा राजे बुंदेला के सानिध्य में एवं पुस्तकालय प्रभारी रमाकांत मिश्रा व देवकरण त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य इंदिरा राजे बुन्देला ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तकों के माध्यम से ही सम्पूर्ण जगत का ज्ञान प्राप्त होता है।
भाषा कोई भी हो बगैर पुस्तकों के अधूरी है। साहित्य का सृजन पुस्तकों से हुआ है। जब कागज का अविष्कार नहीं हुआ था तो शिलालेख, ताम्रपत्र, भोजपत्रों का उपयोग किया जाता था लेकिन कागज अविष्कार ने पुस्तकों के रूप में ज्ञान को आधुनिक आयाम दिया। पुस्तकें जीवन को ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित करती है क्योंकि पुस्तकें ज्ञान का स्त्रोत है। जो मनुष्य के जीवन को मार्ग प्रशस्त कर संवारती है। इसी उद्देश्य से पुस्तकालय के जनक डॉ. रंगनाथन की जयंती के रूप हर वर्ष साहित्य दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम मे वरिष्ठ शिक्षक प्रशांत यादव, उमेश विश्वकर्मा, शुभकीर्ति गुप्ता, के.एल. वर्मा, मनीष अवस्थी, सुमरन आदिवासी, शैलेन्द्र वाल्मीक, शशि शर्मा, राजन सैनी सहित गुरुजन एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
Created On :   14 Aug 2025 1:20 PM IST