- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जेके सीमेंट में स्वैच्छिक रक्तदान...
Panna News: जेके सीमेंट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न, 33 यूनिट रक्त एकत्रित

Panna News: जेके सीमेंट प्लांट में आज मानवता की सेवा के उद्देश्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया जिसके परिणामस्वरूप कुल 33 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय पन्ना की ब्लड बैंक टीम के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय पन्ना से मुख्य रूप डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी रक्त कोष अधिकारी, रामनाथ ओमरे लैब टेक्नीशियन, प्रभात कुमार मिश्रा काउंसलर, दीपक कोरी लैब टेक्नीशियन मस्तराम रजक सिमरिया मेडिकल सहायक, रवि करण रैकवार वाहन चालक उत्साहजनक सहभागिता शिविर की खास बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों ने भी इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। सिमरिया में पदस्थ लैब टेक्नीशियन दीपक कोरी ने स्वयं रक्तदान कर अन्य रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
यह भी पढ़े -बस कन्डेक्टर ने पति-पत्नी को पीटा, सीट पर से हुआ वाद-विवाद, आरोपी ने दम्पत्ति को सामान सहित बस से नीचे उतारा
जेके सीमेंट प्लांट के स्थानीय डॉक्टर, उनकी टीम और समस्त कर्मचारियों का इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा। रक्त कोष अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी ने जेके सीमेंट के प्रबंधन से चर्चा करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की निरंतरता पर जोर दिया। उन्होंने प्रबंधन से आग्रह किया कि क्षेत्र में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर तीन महीने में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए जिस पर प्रबंधन ने सकारात्मक रुख दिखाया।
Created On :   27 March 2026 1:32 PM IST













