Panna News: हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत अजयगढ में निकाली तिरंगा यात्रा, जनपद पंचायत के तत्वाधान में हुआ आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत अजयगढ में निकाली तिरंगा यात्रा, जनपद पंचायत के तत्वाधान में हुआ आयोजन
  • हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत अजयगढ में निकाली तिरंगा यात्रा
  • जनपद पंचायत के तत्वाधान में हुआ आयोजन

Panna News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज अजयगढ में विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनपद पंचायत अजयगढ के तत्वाधान में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ निकली। इस यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुरेश कुमार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, एसडीएम आलोक मार्को, जनपद पंचायत सीईओ सतीश नागवंशी, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार, गणमान्य नागरिक और नगरवासी भी शामिल हुए और देशभक्ति का उत्साह प्रदर्शित किया। जागरूकता तिरंगा रैली ने मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर जनसामान्य को अभियान के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा तिरंगा सेल्फी बूथ पर फोटो भी खिंचवाई गई और उत्साह के साथ तिरंगा भी लहराया। हस्ताक्षर अभियान में भी सहभागिता कर अन्य लोगों से भी इस अभियान में जुडने का आग्रह किया गया। विधायक श्री सिंह ने इस अवसर पर उपस्थितजनों को संकल्प भी दिलाया और कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रारंभ किया गया हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है। इस वर्ष तिरंगा अभियान 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक, खेल, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस बार स्वच्छता की थीम को भी अभियान से जोडा गया है।

Created On :   14 Aug 2025 1:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story