- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- केवलारी थाना अंतर्गत बोथिया गांव के...
Seoni News: केवलारी थाना अंतर्गत बोथिया गांव के पास ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

By - Bhaskar Hindi |12 May 2025 5:54 PM IST
- पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नैनपुर के ढटेरी निवासी रवि झारिया खाना बनाने का काम करता है।
Seoni News: केवलारी थाना अंतर्गत बोथिया गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे मे एक महिला की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नैनपुर के ढटेरी निवासी रवि झारिया खाना बनाने का काम करता है।
वह अपने अन्य साथियों के साथ अर्जुनझिर गांव में वैवाहिक समारोह में खाना बनाने के लिए गए थे। दूसरे दिन रवि और उसके साथ सरोज यादव बाइक क्रमांक एमपी 51 एमजे 6695 से वापस घर लौट रहे थे।
बोरिया गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 28 एच 4427 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। केवलारी के सिविल अस्पताल में उन्हें लाया गया।
यहां पर सरोज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि रवि का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Created On :   12 May 2025 5:54 PM IST
Next Story