Seoni News: मजदूरों को काम करने से रोका तो बुजुर्ग किसान ने गटका जहर

मजदूरों को काम करने से रोका तो बुजुर्ग किसान ने गटका जहर
  • धनौरा के मुर्गहाई गांव के आठ लोगों पर प्रताडऩा के आरोप
  • बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
  • गांव में एक युवक ने फाइनेंस कर्मी की प्रताडऩा से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया।

Seoni News: धनौरा थाना के मुर्गहाई गांव में मंगलवार को एक वृद्ध किसान ने इसीलिए आत्महत्या की कोशिश की क्योंकि गांव के कुछ लोग उनके खेत में मजदूरों को नहीं आने दे रहे थे। उसने आठ लोगों पर प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। फिलहाल उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुर्गहाई निवासी खेलनसिंह पिता भवानी प्रसाद बोपचे (69) ने सुबह कीटनाशक का सेवन कर लिया।

उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खेलन ने पुलिस को बताया कि गांव के रहने वाले शेरसिंह पटेल, बसंत पटेल, लखन सिंह पटेल, जोहरी, अमान सिंह पटेल और घनश्याम पटेल उसके खेत में मजदूरों को आने से मना कर रहे हैं। साथ ही गांव के लोगों को भडक़ा रहे हैं कि उसके खेत में कोई मजदूर को काम नहीं करने दिया जाएगा। इससे प्रताडि़त होकर खेलनसिंह ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

फाइनेंस कर्मी की प्रताडऩा से तंग आकर खाया जहर

बंडोल थाना अंतर्गत बांकी गांव में एक युवक ने फाइनेंस कर्मी की प्रताडऩा से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बांकी निवासी नीलेश जंघेला (24) ने फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रुपए फाइनेंस कराए थे। उसने कंपनी के एजेंट संजय पटले को 45 हजार रुपए दे चुका है। इसके बाद भी संजय उसे बाकी पैसे जल्दी देने के लिए प्रताडि़त कर रहा था। इसी के कारण नीलेश ने जहर का सेवन लिया।

Created On :   21 May 2025 2:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story