Seoni News: नागपुर से आई थी टाइगर के अंगों की डिमांड, रूखड़ में किया था शिकार, छह को भेजा जेल

नागपुर से आई थी टाइगर के अंगों की डिमांड, रूखड़ में किया था शिकार, छह को भेजा जेल
  • नागपुर से आई थी टाइगर के अंगों की डिमांड
  • रूखड़ में किया था शिकार, छह को भेजा जेल
  • टाइगर के शिकार के मामले में एक और आरोपी की तलाश जारी

Seoni News: जिले में डीआरआई ( डायरेक्टोरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस) और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए टाइगर के शिकारियों के तार नागपुर से जुड़े थे। यह खुलासा आरोपियों से पूछताछ और अन्य जांच में हुआ है। एक आरोपी ने बाघ का शिकार किया और और अंगों को निकालकर उसे दफना दिया था। इसके बाद अपने पांच साथियों को अंगों के बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा दिया था। फिलहाल इसमें एक आरोपी का पता लगा है। हालांकि वह फरार है। गुरुवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सभी अंग नष्ट हो गए थे नष्ट

वन विभाग की टीम ने गुरुवार को टाइगर के शव का पीएम कराया। हालांकि शव काफी सड़ गया था। इसमें शेष अंगों का पता नहीं चला। इसमें यह पता नहीं चल पाया कि शिकारियों न टाइगर के सभी अंग निकाले थे या नहीं। शिकारियों से 9 नाखून, 61 हड्डियां,शिकार में प्रयुक्त तार, डंडा, कुल्हाड़ी, फावड़ा, हाथठेला बरामद किया गया।

नागपुर के आरोपी ने दिया था टारगेट

जानकारी के अनुसार नागपुर के एक आरोपी ने खापाटोला निवासी विनोद पिता वीरसिंह अड़माचे को टाइगर के अंग उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके बाद विनोद ने १५ दिनों पहले पेंच बफर के अरी रेंज अंतर्गत खापा गांव के जंगल में करंट लगाकर टाइगर का शिकार किया था। इसके बाद उसके नाखून और हड्डियां निकाल ली थी। टाइगर के शव को नाले किनारे दफना दिया दिया। बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया था। आरोपियों के पकडऩे के बाद उनकी निशानदेही पर टाइगर का शव निकवाया गया।

इनको भेजा गया जेल

बरघाट के सरेखाखुर्द निवासी भीमराज (६९) पिता शीतल खाबरागड़े , पांढेर निवासी सोहनलाल (७४) पिता इमरतलाल कुसराम, करकोटी निवासी पहलाद (६१) पिता नन्हेलाल जुगनाके , खापटोला( दरासीखुर्द) निवासी विनोद (२९) पिता वीरसिंह अड़माचे , कटंगी बनेरा निवासी लोकेश (२८) पिता पूनमचंंद पटले, गोपालपुर निवासी खिनाराम पिता जयराम पटले को जेल भेजा गया है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

संयुक्त वन मण्डलाधिकारी यूगेश कुमार पटेल, बरघाट वन परिक्षेत्र पीयुष गौतम, परिक्षेत्र सहायक नरेश कुमार श्रीवास्तव, कार्यवाहक उपवनक्षेत्रपाल कृष्णकुमार चौरसिया और वन परिक्षेत्र बरघाट, वन परिक्षेत्र रूखड़ एवं जांच उडऩदस्ता का दल शामिल रहा।

Created On :   11 July 2025 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story