Caribbean Premier League: NB WD NB 6 NB 6 6.., कैरिबियन लीग में बना हैरान करने वाला रिकॉर्ड, एक बॉल पर बने 22 रन

- कैरेबियन लीग में बना रिकॉर्ड
- 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर 22 रन बने
- इससे पहले टी20 क्रिकेट में दो बार एक बॉल पर 13 रन बन चुके हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल यूं ही नहीं कहा जाता है। इस खेल में कई ऐसे कारनामे हो चुके हैं, जिन पर भरोसा करना आसान नहीं होता है। ऐसा ही एक कारनामा कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच में हुआ है। दरअसल, सोमवार को गयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेले गए मैच में एक बॉल पर 22 रन बने।
मैच की शुरुआत में गयान अमेजिंग वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर 22 रन बने। वॉरियर्स के बैटर रोमारियो शेफर्ड स्ट्राइक पर थे और ओशाने थॉमस गेंदबाजी कर रहे थे। थॉमस ने ओवर की तीसरी बॉल नो डाली। इस पर बल्लेबाज और कोई रन नहीं बना सका। उन्होंने अगली गेंद वाइड डाली। फिर अगली दो गेंदें नो बॉल डाली। इन दोनों गेंदों पर बल्लेबाज शेफर्ड ने दो छक्के जड़ दिए। थॉमस ने अगली गेंद सही डाली, जिस पर शेफर्ड ने छक्का मार दिया। इस तरह तीसरी गेंद पर कुल 22 रन बन गए। शेफर्ड ने इस मैच में 34 गेंदों में नाबाद 73 रन की पारी खेली। हालांकि, इस मैच को सेंट लूसिया किंग्स ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।
बता इससे पहले टी20 क्रिकेट में दो बार एक बॉल पर 13 रन बन चुके हैं। एक दिन पहले केरल प्रीमियर लीग में एक बॉल पर 13 रन बने थे। संजू ने त्रिशूर टाइटंस के गेंदबाज सिजोमोन जोसफ की बॉल पर छक्का लगाया। यह नो-बॉल हुई, इससे जोसफ एक और बॉल डालनी पड़ी। सैमसन ने फ्री हिट पर भी छक्का लगाया।
वहीं, एक साल पहले 14 जुलाई 2024 को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए आखिरी टी-20 मैच में एक बॉल पर 13 रन बने थे। मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का लगाया। अंपायर ने इस बॉल को नो-बॉल घोषित किया। जायसवाल ने फ्री हिट पर भी छक्का लगा दिया। यह ओवर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा कर रहे थे।
Created On :   28 Aug 2025 1:16 AM IST