Women's ODI WC Final Live: भारत की लड़कियों ने बनाया कीर्तिमान, बनी वर्ल्डचैंपियन, फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से रौंदा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत ने महिला वनडे वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले को 52 रन से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान वोल्वार्ट ने शतक लगाया लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके।
वहीं भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।
यह भी पढ़े -महिला विश्व कप भारत की जीत के लिए अयोध्या में हवन, साधुओं ने किया 'आदित्यहृदय स्तोत्र' का जाप
ढाई दशक बाद मिला नया चैंपियन
विमेंस वनडे वर्ल्डकप को 25 साल बाद नया चैंपियन मिला है। साल 2000 में न्यूजीलैंड ने महिला वनडे वर्ल्डकप की ट्रॉफी उठाई थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही वर्ल्डकप चैंपियन बनती रही हैं। 7 बार ऑस्ट्रेलिया और 4 बार इंग्लैंड विश्वकप विजेता बनी हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
साउथ अफ्रीका - लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारीजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।
Live Updates
- 2 Nov 2025 7:21 PM IST
35 ओवर में भारत का स्कोर 200 पहुंचा
वनडे वर्ल्डकप में भारत का स्कोर 35 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 200 पहुंच गया है। हरमनप्रीत 14 और दीप्ति शर्मा 17 रन बनाकर खेल रही है।
- 2 Nov 2025 7:12 PM IST
भारत का स्कोर 33 ओवर में 185-3
महिला वनडे वर्ल्डकप फाइनल में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 33 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 6 और दीप्ति शर्मा 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
- 2 Nov 2025 7:00 PM IST
शेफाली वर्मा के बाद जेमिमा भी आउट, भारत को दो बड़े झटके
महिला वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में भारत को दो बड़े झटके लगे। शेफाली वर्मा 28वें ओवर में और जेमिमा 30वें ओवर में आउट हुई। शेफाली 87 और जेमिमा ने 24 रन बनाए। शेफाली और जेमिमा को आयाबोंगा खाका ने पवेलियन रवाना किया।
- 2 Nov 2025 6:14 PM IST
भारत को लगा पहला झटका, टूटी मंधाना और शेफाली की शतकीय साझेदारी
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे महिला वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 18 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। टीम को स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। वह 45 रन बनाकर क्लो ट्रायोन का शिकार बनीं। इसी के साथ मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी टूट गई।
- 2 Nov 2025 6:08 PM IST
भारत की विस्फोटक शुरूआत, शेफाली फिफ्टी के करीब, मंधाना के साथ की 92 रन की साझेदारी
विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने विस्फोटक शुरूआत की है। टीम ने 16 ओवर में बिना किसी विकेट के 92 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना (35 रन) और शेफाली वर्मा (47 रन) क्रीज पर मौजूद हैं।
- 2 Nov 2025 5:32 PM IST
स्मृति मंधाना और शेफाली ने भारत को दी अच्छी शुरुआत
साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में भारत ने अच्छी शुरूआत की है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 51 रन की साझेदारी कर ली है। शेफाली 22 और मंधाना 21 रन बनाकर खेल रही हैं।
- 2 Nov 2025 5:19 PM IST
4 ओवर बाद भारत का स्कोर 22-0, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले जा रहे वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में टीम इंडिया ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। मंधाना 7 और शेफाली 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
- 2 Nov 2025 5:16 PM IST
साउथ अफ्रीका ने पहला ओवर मेडन किया
महिला वनडे वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज मारिजान कैप ने पहला ओवर फेंका। स्मृति मंधाना के खिलाफ उन्होंने 6 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया।
- 2 Nov 2025 4:42 PM IST
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला किया
फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच की शुरूआत 5:00 बजे से होगी।
- 2 Nov 2025 4:23 PM IST
बारिश रुकी, 4.30 पर होगा टॉस, 5 बजे से शुरू होगा मैच
मुंबई में बारिश रूक गई है। अब टॉस 4:30 बजे होगा। वहीं, मैच की शुरूआत 5:00 बजे से होगी।
Created On :   2 Nov 2025 2:41 PM IST












