Thailand-Cambodia Border Clash: थाईलैंड-कंबोडियो को ट्रंप की धमकी, कहा - 'जंग नहीं रुकी तो व्यापार..', भारत-पाक सीजफायर पर फिर दिया बयान

- कंबोडिया-थाईलैंड जंग में डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री
- दोनों देशों को दी संघर्ष रोकने की धमकी
- फिर किया भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कंबोडियो और थाईलैंड के बीच सीमा पर संघर्ष जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर जमकर हमले कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंबोडिया औ थाईलैंड के राष्ट्रप्रमुखों से फोन पर मध्यस्थता को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में दोनों तरफ कई बेगुनाह मारे जा रहे हैं, इसलिए यह रुकना चाहिए। इसके साथ ही ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि यह युद्ध मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच के उस टकराव की याद दिलाता है, जिसे सफलतापूर्वक रोक दिया गया था।
तो नहीं होगा व्यापारिक समझौता..
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि मैनें कुछ देर पहले कंबोडिया के पीएम से फोन पर बात की, ताकि थाईलैंड के साथ जारी जंग को रोका जा सके। संयोग से, हमारी इन दोनों ही देशों से व्यापार समझौते पर बातचीत हो रही है, लेकिन यदि वे युद्ध जारी रखते हैं तो हम इनमें से किसी के साथ व्यापारिक समझौता नहीं करेंगे। इसके बारे में मैनें उन्हें स्पष्ट तौर पर बता दिया है। कंबोडिया के साथ बात पूरी हो गई है। मैं इस जटिल स्थिति को आसान बनाने का प्रयास कर रहा हूं।
थाईलैंड चाहता है शांति
इसके बाद थाईलैंड से बात को लेकर ट्रंप ने कहा, 'मैंने अभी थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री से बात की है, और यह एक बहुत अच्छी बातचीत रही। थाईलैंड भी, कंबोडिया की तरह, तत्काल युद्धविराम और शांति चाहता है। अब मैं यही संदेश कंबोडिया के प्रधानमंत्री को वापस देने जा रहा हूं। दोनों पक्षों से बात करने के बाद यह साफ है कि युद्धविराम, शांति और समृद्धि एक स्वाभाविक रास्ता है। आने वाले समय में हम सब कुछ देखेंगे।'
बता दें कि कुछ समय पहले तक एक दूसरे के पक्के दोस्त थाईलैंड और कंबोडिया अब एक दूसरे का खात्मा करने पर तुले हुए हैं। दोनों की बीच जारी युद्ध अब विकराल रूप लेते जा रहा है। जहां एक तरफ थाईलैंड लड़ाकू विमानों और तोपों से हमले कर रहा है वहीं, कंबोडिया बारूदी सुरंगों के जरिए थाईलैंड को उसकी सीमा में प्रवेश नहीं करने दे रहा है।
Created On :   26 July 2025 10:46 PM IST