Delhi News: सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड, AAP ने BJP को ठहराया जिम्मेदार, अब भाजपा का भी आया जवाब, कहा- ये भ्रष्टाचार में डूबे

सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड, AAP ने BJP को ठहराया जिम्मेदार, अब भाजपा का भी आया जवाब, कहा- ये भ्रष्टाचार में डूबे
  • सौरभ भारद्वाज के घर रेड और गरमाई सियासत
  • AAP-BJP एक दूसरे पर हमलावर
  • अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़ा मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर आज (26 अगस्त) सुबह ईडी के रेड पड़ी। इस मामले में लगातार नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। एक तरफ AAP इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों ले रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा ने भी अपना पक्ष रखना शुरू कर दिया है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि अस्पतालों के निर्माण के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का गबन किया गया। वहीं, सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी पर निशाना लगाते हुए कहा कि यह पार्टी गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

'करोड़ों रुपये का गबन'

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर कहा कि अस्पताल निर्माण घोटाले के सिलसिले में ईडी ने आप नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापेमारी की है। अस्पतालों के निर्माण के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का गबन किया गया। आप पंजाब में जाकर दोनों हाथों से पंजाब को लूट रही है। मैं ईडी की इस कार्रवाई का स्वागत करता हूं।

'AAP भ्रष्टाचार में डूबी'

आप नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर ईडी की छापेमारी पर भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने कहा कि जब वे सरकार में थे, तो उनके पास कई महत्वपूर्ण विभाग थे। 2018-19 में 5590 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत 24 अस्पतालों में आईसीयू का निर्माण होना था, पॉलीक्लिनिक बनने थे और अस्पतालों का आधुनिकीकरण होना था। एजेंसियों ने जांच में पाया कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है। आज ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। यह पार्टी गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

Created On :   26 Aug 2025 12:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story