Gopal Khemka Case: पटना में पुलिस का एनकाउंटर, मारा गया गोपाल खेमका की हत्या के लिए हथियार देने वाला आरोपी
- पटना में एनकाउंटर
- मारा गया बिजनेसमैन की हत्या के लिए हथियार देने वाला राजा
- पुलिस को देख की थी फायरिंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने एक और कामयाबी मिली है। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार देर रात करीब 2:45 बजे एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी राजा ने बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या करने के लिए शूटर उमेश को हथियार दिए थे। इसी मामले के सिलसिले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। इस वक्त पुलिस को आता देख राजा ने गोलीबारी शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई राजा को गोली ली और वह मारा गया। यह एनकाउंटर मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमरिया की बताई जा रही है।
राजा ने की भागने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस राजा को गिरफ्तार करने पहुंची तो उस वक्त वह घर में था। जैसे ही उसने पुलिस को देखा वह हड़बड़ा गया और घर से बाहर भागने लगा। उसी जगह ईंट-भट्ठा के पास मुठभेड़ के दौरान राजा को गोली लगी और वह ढेर हो गया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर तैनात है।
हथियार की सप्लाई करता था आरोपी
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा अवैध रूप से हथियार बनाता और उसकी सप्लाई करता था। हथियार लेने के मकसद से शूटर उमेश ने राजा से संपर्क किया था।
मामले की जां में जुटी SIT
आको बता दें कि, इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। अब तक 12 से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब देखना यह होगा कि इस हत्याकांड से पर्दा कब उठता है?
Created On :   8 July 2025 9:29 AM IST