Chhindwara News: नेहरिया खदान में हादसा- अचानक पत्थर गिरने से दो ठेका मजदूर घायल

नेहरिया खदान में हादसा- अचानक पत्थर गिरने से दो ठेका मजदूर घायल
  • मौके पर मौजूद अन्य कामगारों की मदद से घायलों को खदान के बाहर निकाला गया।
  • घायलों को भोकई क्लीनिक में उपचार के बाद अन्य अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।
Chhindwara News: पेंचक्षेत्र की नेहरिया भूमिगत कोयला खदान में मंगलवार सुबह 7 बजे बड़ा हादसा टल गया। सपोर्ट में लगे पत्थर मजदूरों पर अचानक गिर पड़े। इस हादसे में दो ठेका मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को भोकई क्लीनिक में उपचार के बाद अन्य अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।
जानकारी अनुसार नेहरिया अंडर ग्राउंड खदान में नाईट शिफ्ट पर ठेका मजदूर काम कर रहे थे। सुबह 7 बजे करीब खदान के अंदर सपोर्ट में लगे पत्थर मजदूरों के ऊपर गिर पड़े। इस हादसे में ठेका मजदूर थावरीडोमा निवासी मुखराम (35) और भोकई निवासी शनिपाल (30) घायल हुए हैं।
बताया जाता है कि मंगलवार सुबह 4 सीएम, 38 लेवल के डिप्लेरिंग क्षेत्र में सपोर्ट में लगा पत्थर अचानक मजदूरों के ऊपर गिरा था। जिससे दो मजदूरों को पैरों में गंभीर चोट लगी है। मौके पर मौजूद अन्य कामगारों की मदद से घायलों को खदान के बाहर निकाला गया।
फिर भोकई कालोनी स्थित वेकोलि डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार कराया गया। हालांकि खान प्रबंधक पीके साहू का कहना है कि दोनों ठेका मजदूरों को मामूली चोट आई है, उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। संबंधित ठेकेदार से उचित मुआवजा भी दिलाया जाएगा।

Created On :   14 May 2025 1:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story