Bihar Politics: 'यह लोग कभी मेहनत नहीं कर सकते', राहुल गांधी-कांग्रेस पर क्यों भड़के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी? जानें

- बिहार की सियासत में हलचल तेज
- डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर प्रहार
- यह लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोग नहीं- सम्राट चौधरी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनावी राज्य बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर माहौल गर्म है। महागठबंधन ने बुधवार को बिहार बंद बुलाया जिसे बाद से राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी बिंहार बंद में हिस्सा लिया। इस पर अब राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार तंज कसा है। डिप्टी सीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग कभी मेहनत नहीं कर सकते हैं। यह लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग नहीं हैं।
उपमुख्यमंत्री का निशाना
राहुल गांधी के बिहार दौरे और महागठबंधन द्वारा 'बिहार बंद' पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग कामचोर लोग हैं। यह लोग कभी मेहनत नहीं कर सकते। बिहार के लोगों ने सहमति दे दी कि हम समीक्षा कराएंगे। यह लोग राजकुमार लोग हैं। गांधी परिवार का राजकुमार और लालू यादव का राजकुमार। यह लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोग नहीं हैं।
राहुल गांधी ने लिया बिहार बंद में हिस्सा
राहुल गांधी बुधवार को बिहार बंद में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संविधान की किताब हाथ में पकड़ कर सरकार और बीजेपी पर जामकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं यहां से स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि आपको (चुनाव आयोग) जो करना है करिए लेकिन बाद में कानून आप पर लागू होगा। आप कितने भी बड़े पद पर बैठे हों। कानून आपको नहीं छोड़ेगा। आपका काम भाजपा का काम करने का नहीं है, आपका काम हिन्दुस्तान के संविधान की रक्षा करने का है और आप अपना काम नहीं कर रहे हो।
Created On :   10 July 2025 11:59 AM IST