Bypoll Results 2025: 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर वोट काउंटिंग जारी, लुधियाना वेस्ट में AAP आगे, केरल में कांग्रेस को बढ़त

4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर वोट काउंटिंग जारी, लुधियाना वेस्ट में AAP आगे, केरल में कांग्रेस को बढ़त
  • पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचनाव के नतीजे सोमवार (23 जून) को आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। इलेक्शन कमीशन ने पोलिंग बूथ पर सुरक्ष के कड़े इंतजाम किए हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, पांजाब की लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा रेस में आगे चल रहे हैं। गुजरात की कड़ी सीट से भारतीय जनता पार्टी आगे है। वहीं, विसावदर विधानसभा सीट से AAP को बढ़त मिली है।

कडी विधानसभा सीट से कौन आगे?

गुजरात की कडी विधानसभा सीट से बीजेपी के राजेन्द्रकुमार (राजुभाई ) दानेश्वर चावडा 13195 वोटों से आगे चल रहे हैं। रेस में दूसरे नंबर पर कांग्रेस के रमेशभाई चावडा हैं। इस सीट से कुल 8 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विसावदर विधानसभा सीट

गुजरात की विसावदर सीट से कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट से बीजेपी कैंडिडेट KIRIT PATEL 411 मतों से आगे चल रहे हैं। इसके बाद 'आप' के ईटालीया गोपाल हैं।

यह भी पढ़े -बसपा मुखिया मायावती ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर बीजेपी की योगी सरकार पर साधा निशाना, सरकार से कड़ी कार्रवाई करने को कहा

नीलम्बूर विधानसभा सीट

केरल की नीलम्बूर सीट से 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार आर्यदान शौकत, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) के कैंडिडेट एम. स्वराज से 5448 वोट आए हैं।

यह भी पढ़े -ट्रंप के सीजफायर करवाने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले - 'अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन आया और इनका..'

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट

पंजबा की लुधियाना वेस्ट सीट से कुल 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। AAP के संजीव अरोड़ा 2844 मत से आगे हैं। चुनाव आयोग द्वारा दी गई अब तक की जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को पीछे छोड़ा है।

कालीगंज विधानसभा सीट

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से कुल 3 कैंडिडेट्स मैदान में खड़े हैं। आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस की अलिफा अहमद 10181 मतों से आगे चल रही हैं। रेस में दूसरे नंबर पर बीजेपी के आशीष घोष हैं।

Created On :   23 Jun 2025 10:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story