Karnataka News: कर्नाटक राज्यपाल ने डीके शिकुमार को सरकार बनाने के भेजा न्योता, 3 जून को मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार में नेतृ्त्व परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत की तरफ से 3 जून को सरकार बनाने का न्योता भी मिल गया है। यानी 3 जून, 2026 को डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
कुर्सी को लेकर कांग्रेस में खींचतान
कर्नाटक में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर काफी खींचतान देखने को मिली थी। इस बीच पार्टी आलाकमान ने सिद्धारमैया को राज्य की कमान संभालने का फरमान जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी खींचतान कम नहीं हुई, जो पिछले कुछ महीनों से खुलकर सामने आई है। डीके शिवकुमार के समर्थक चाहते हैं कि सरकार के डेढ़ साल पूरे हो गए है तो वह मुख्यमंत्री बने।
यह भी पढ़े -डीके शिवकुमार की सरकार में कौन बनेगा मंत्री? देखें संभावित मंत्रियों की सूची, 15 नामों की चर्चा तेज
इस बीच गुरुवार को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इससे शिवकुमार का रास्ता क्लियर हो गया। शुक्रवार को राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसके साथ ही मंत्रिमंडल को भी भंग कर दिया। यानी अब राज्य में नए मुख्यमंत्री के साथ नए मंत्रिमंडल का भी गठन होने वाला है।
डीके शिवकुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात
विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगने के बाद बेंगलुरु विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल यानी सीएलपी की मीटिंग हुई थी। इसमें पार्टी के दो बड़े नेता केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया को संभाला। इसके अलावा विधायक दल का नेता चुनाने के बाद डीके शिवकुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सीएम सिद्धारमैया भी मौजूद थे।
Created On :   31 May 2026 12:12 AM IST








