Punjab Politics: 'भगवंत मान ने पंजाब को अरविंद केजरीवाल के हवाले कर दिया', हरसिमरत कौर ने साधा निशाना

भगवंत मान ने पंजाब को अरविंद केजरीवाल के हवाले कर दिया, हरसिमरत कौर ने साधा निशाना
  • हरसिमरत कौर बादल ने भगवंत मान और आप सरकार पर बोला तीखा हमला
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को अरविंद केजरीवाल के हवाले कर दिया
  • संकट के दौर से गुजर रहा पंजाब

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दलकी वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को अरविंद केजरीवाल के हवाले कर दिया है और राज्य को केंद्र सरकार के ठेके पर सौंप दिया है।

संकट के दौर से गुजर रहा पंजाब

बादल ने कहा कि पंजाब इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है, जहां आधा राज्य बाढ़ की चपेट में है, लेकिन सरकार और प्रशासन जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री मान केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित रहे और प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंप सेट, डीजल, प्लास्टिक पाइप, खाने के पैकेट और भोजन जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराईं। यह शर्मनाक है कि लाखों किसानों की फसलें बाढ़ में बर्बाद हो गईं, लेकिन सरकार ने उनकी सहायता के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

राज्य में गुंडा राज्य स्थापित हो गया

हरसिमरत ने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में गुंडा राज स्थापित हो गया है और लोग चोरी, डकैती और लूटपाट से त्रस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब सरकार विज्ञापनों पर खर्च होने वाले पैसों को अरविंद केजरीवाल की छवि चमकाने में लगा रही है, जबकि इस राशि से गरीबों को आटा-दाल जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए।

उन्होंने आटा-दाल योजना से 10 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को हटाए जाने की भी आलोचना की और कहा कि इससे पंजाबियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

किसानों और गरीबों के लिए राहत पैकेज मांगा

हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र और राज्य सरकारों से बाढ़ प्रभावित किसानों और गरीबों के लिए तत्काल राहत पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और उनकी हर संभव मदद करेगा। मैं सरकार से अपील करती हूं कि वह राजनीति से ऊपर उठकर बाढ़ पीड़ितों और किसानों की सहायता करे, ताकि पंजाब के लोग इस संकट से उबर सकें।

Created On :   26 Aug 2025 1:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story