मानसून सत्र: लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरु, विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते 2 बजे तक हई थी स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरु, विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते 2 बजे तक हई थी स्थगित
  • अगर हमें लोकतंत्र को मज़बूत करना है, तो प्रश्नों को उठाना होगा
  • SIR के मामले पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
  • वोट के अधिकार को भाजपा खत्म करना चाहती है, लोकतंत्र पर हमला है- सपा सांसद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरु हो गई है। आपको बता दें विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई। अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "यह गलत व्यवहार है। आपको संसदीय नियमों का पालन करना चाहिए। अगर हमें लोकतंत्र को मज़बूत करना है, तो प्रश्नों को उठाना होगा।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मामले पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।

समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा बाबा साहब द्वारा दिए गए वोट के अधिकार को भाजपा खत्म करना चाहती है, ये लोकतंत्र पर हमला है। बिहार चुनाव नजदीक है और लाखों लोगों के वोट काटने की प्रक्रिया चल रही है जो लोकतंत्र और इस देश के लिए सही नहीं है, संसद सत्र चल रहा है, इस पर लोकसभा में चर्चा होनी चाहिए। बिहार में वोटों की चोरी हो रही है, लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है इसलिए हम सदन में इसपर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

बिहार में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) मुद्दे के खिलाफ विपक्ष ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Created On :   1 Aug 2025 2:29 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story