Ludhiana West bypoll 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई पूरी, ईवीएम में कैद हुआ 14 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला, 23 को आएगा रिजल्ट

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई पूरी, ईवीएम में कैद हुआ 14 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला, 23 को आएगा रिजल्ट
  • लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में हुआ मतदान
  • आप विधायक गुरप्रीत बस्सी के निधन के बाद खाली हुई सीट
  • सत्ताधारी आप की प्रतिष्ठा और कांग्रेस, बीजेपी की साख दाव पर

डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब के लुधियानी की पश्चिम विधानसभा सीट के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 49.07 फीसदी मतदान हुआ। 6 बजे तक वोट डालें जाएंगे। ऐसे में सारे पोलिंग बूथ के आंकड़े सामने आने के बाद यह आंकड़ा बढ़ सकता है। जनता ने अपना फैसला ईवीएम के माध्यम से दे दिया है। चुनाव का रिजल्ट 23 जून को घोषित किया जाएगा। बता दें कि आप विधायक गुरप्रीत बस्सी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके बाद उपचुनाव हुआ। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई है। वहीं कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल की साख भी दाव पर है।

आप से मैदान में उतरे राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा

उम्मीदवारों की बात करें तो आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने भारत भूषण आशु, बीजेपी ने जीवन गुप्ता और अकाली दल ने उपकार सिंह घुमन को टिकट दिया। भारत भूषण आशु ने यहां से साल 2012 और 2022 में चुनाव जीता था। पिछले विधानसभा चुनाव में आप के गुरप्रीत बस्सी ने उन्हें हरा दिया था।

आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा लुधियाना के बड़े बिजनेसमैन हैं। वहीं अकाली दल के घुमन वकील हैं, वह लुधियाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी के कैंडिडेट जीवन गुप्ता पंजाब बीजेपी कोर कमेटी के सदस्य हैं और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं।

14 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

इस उपचुनाव में 14 उम्मीदवार उतरे हैं। यहां कुल 1 लाख 75 हजार 469 मतदाता थे। इसमें 85 हजार 371 महिला और 10 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे। वहीं वोटिंग के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पोलिंग बूथों पर 235 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।

Created On :   19 Jun 2025 9:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story