Maharashtra Politics: दिवंगत अजित पवार को लेकर विधायक रोहित पवार ने किया बड़ा दावा, कहा- 'अगर वो जिंदा होते तो राज्य के सीएम...'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर एनसीपी (शरद गुट) विधायक रोहित पावर ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अगर अजित पावर जिंदा होते और दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टियों (NCP) का विलय हो जाता तो विधानसभा 2029 के चुनाव में वे 100 प्रतिशत राज्य के मुख्यमंत्री बनते। ये बयान उन्होंने बारामती विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए दिया है।
राजनीतिक विलय पर क्या कहा?
रोहित पवार ने कहा, "अजित दादा के निधन के बाद अब विलय का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि वही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख नेता थे।" उन्होंने आगे कहा, "अजित दादा के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव के कारण ही वे चुनाव प्रचार में शामिल हुए। इसका मतलब यह नहीं है कि कोई राजनीतिक विलय होने जा रहा है। यह पूरी तरह से भावनात्मक निर्णय था।"
दिवंगत अजित पावर की कार्यशैली पर दी प्रतिक्रिया
एनसीपी विधायक का कहना है कि अजित दादा साफ और कड़े शब्द बोलने वाले लीडर रहे हैं, लेकिन वे स्वभाव से बेहद सरल थे। वह हर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते थे और तत्काल फैसले लेने में सक्षम थे। बारामती के नागरिक आज भी उनकी कार्यशैली को याद कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मदाताओं से अपील की और कहा कि वह बड़ी संख्या में मदतान करने पहुंचे। इसके लिए चाहे उन्हें दूर के बूथ पर क्यों नहीं जाना पड़े।
यह भी पढ़े -प्रदेश में बनाए जाएंगे 53 पंजीकृत स्वयंचलित वाहन जांच केंद्र, मुख्यमंत्री ने जल्द काम पूरा करने के लिए दिए निर्देश
बारामती से इलेक्शन लड़ने पर क्या कहा?
इस चर्चा के दौरान रोहित पवार ने संकेत दिया है कि 2029 में बारामती में 'पवार बनाम पवार' की संभावित लड़ाई हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह जनता की इच्छा नहीं है, लेकिन कुछ लोग इस प्रकार की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही बताया कि वे बारामती से इलेक्शन नहीं लड़ेंगे और कर्जत-जामखेड से ही अपनी सियासी पारी जारी रखेंगे। यहीं से वे 2019 और 2024 का चुनाव लड़े थे।
Created On :   23 April 2026 11:37 PM IST






