Raj Thackeray vs Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे के बयान पर राज ठाकरे का पलटवार, कहा - 'BJP सांसद को मुंबई के समुंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे'

निशिकांत दुबे के बयान पर राज ठाकरे का पलटवार, कहा - BJP सांसद को मुंबई के समुंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे
  • राज ठाकरे और निशिकांत दुबे में छिड़ी जुबानी जंग
  • मनसे प्रमुख ने बीजेपी सांसद को दी पीटने चेतावनी
  • दोहराई हिंदी न थोपे जाने की बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के 'पटक-पटक कर मारने' वाले बयान पर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक सांसद ने कहा था कि मराठी लोगों को हम यहां पर पटक पटककर मारेंगे। तुम मुंबई आ जाओ। मुंबई के समुंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे।

मुंबई में आयोजित एक जनसभा के दौरान MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, 'मैं यहां भाषा को लेकर कोई विवाद भड़काने नहीं आया हूं, लेकिन सावधान रहो, तुम्हारे साथ कुछ भी हो सकता है। मैं हिंदू हूं, लेकिन मुझ पर हिंदी थोपी नहीं जा सकती।'

मराठी का अपमान किया तो..

राज ठाकरे ने जनसभा में सवाल किया, 'क्या हुआ दुबे का? क्या कोई केस हुआ? 56 इंच की छाती लेकर तुम भी घूमो, तुम महाराष्ट्र के मालिक हो। अगर किसी ने यहां मराठी का अपमान किया तो उनके गाल और हमारे हाथ की युति जरूर होकर रहेगी।'

सतर्क रहिए, सतर्क रहिए और सतर्क रहिए

वहीं भाषा विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'देवेंद्र फडणवीस कैसे स्क्रिप्ट राइटर हैं जो पहले GR निकालते हैं और बाद में उसे वापस लेते हैं। मेरा आप सभी से निवेदन है कि आप जहां-जहां जाएंगे आप मराठी में ही बोलिए। आप टैक्सी में हैं, बस में या ट्रेन में हैं आप ज्यादा से ज्यादा मराठी में ही बोलिए। अन्य राज्यों में लोगों की सरकार अपने लोगों से साथ मजबूती से खड़ी रहती है। जाते जाते इतना ही कहूंगा कि सतर्क रहिए, सतर्क रहिए और सतर्क रहिए।'

क्या था निशिकांत दुबे का बयान?

झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था, 'आप अपने घर महाराष्ट्र में अगर बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार, चलो यूपी, चलो तमिलनाडु, तुमको पटक-पटक कर मारेंगे।' सांसद ने यह जवाब राज ठाकरे के उस बयान पर दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि मराठी ना बोलने पर मारो, लेकिन वीडियो मत बनाओ।

Created On :   18 July 2025 11:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story