लोकसभा चुनाव 2024: 'मोदी झूठों के सरदार हैं...'- प्रधानमंत्री के वादों पर मल्लिकार्जुन खरगे ने किया वार, चीन का जिक्र कर बढ़ाया सियासी पारा

मोदी झूठों के सरदार हैं...- प्रधानमंत्री के वादों पर मल्लिकार्जुन खरगे ने किया वार, चीन का जिक्र कर बढ़ाया सियासी पारा
  • नरेंद्र मोदी का वादा झूठ है- खरगे
  • चीन हमारी जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा कर रहा है- खरगे
  • मोदी और आरएसएस के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं- खरगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टी जोरों-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रही है। इस बीच शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के जयपुर में पार्टी का 'न्यायपत्र' जारी किया। इस दौरान उन सभी नेताओं ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान इन सभी नेताओं के निशाने पर बीजेपी रही।

मोदी झूठों के सरदार- खरगे

शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी जो 5 न्याय गांरटी है, उसके तहत हम 25 गारंटी दे रहे हैं। हमारी सरकार आई तो हम सभी गांरटी पूरा करेंगे। हम मोदी जी की तरह झूठ नहीं बोलते हैं। जैसे पीएम मोदी ने कहा था- हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, काला धन लाकर सबके खाते में 15-15 लाख रुपए दूंगा, किसानों की आय दोगुनी करुंगा, किसानों को एमएसपी दूंगा। लेकिन उन्होंने किया कुछ भी नहीं, इसलिए मोदी झूठों के सरदार हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजस्थान में किसान परेशान हैं। हजारों लोग सुसाइड कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी यहां आकर कहते हैं- 370 हटा दिया, इस बात का यहां के लोगों से क्या वास्ता है? मोदी, ये बताइए आपने किसानों के लिए क्या किया ? क्या फर्टिलाइजर के दाम कम कर दिए ? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए?

संविधान को बदलना चाहते- खरगे

खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में गारंटी दी थी। हमने अपनी सारी गारंटी लागू की। जबकि मोदी की गांरटी- 'कुछ न देने और झूठ बोलने की गारंटी है'। ये लड़ाई लोकतंत्र और सविंधान को बचाने की है। मोदी और आरएसएस के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। बीजेपी नेता कहते हैं कि हमें दो-तिहाई बहुमत दो, संविधान बदल देंगे। इसलिए हम सभी को लोकतंत्र बचाने के लिए, लोगों के अधिकारों के लिए लड़ना होगा।

चीन को लेकर कसा तंज

खरगे ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे और बांग्लादेश को आजाद कराया था। आज यहां चीन हमारी जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा कर रहा है। गांवों के नाम बदल रहा है। लेकिन PM मोदी इस मुद्दे पर खामोश रहते हैं।

Created On :   6 April 2024 3:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story