Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब, मोहाली के अस्पताल में कराया भर्ती

पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब, मोहाली के अस्पताल में कराया भर्ती
  • सीएम मान को वायरल फीवर और डाइजेशन की समस्या
  • पंजाब कैबिनेट की मीटिंग हुई स्थगित
  • केजरीवाल ने सीएम मान से की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, चण्डीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते दो दिनों से उनकी हालत ठीक नहीं थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें वायरल फीवर और डाइजेशन से संबंधित समस्या से जुझ रहे थे। इसके लिए उन्होंने घर पर ही दवाई लेकर आराम कर रहे थे, लेकिन उनकी तबीयत में को सुधार नहीं दिखाई दे रहा था और ब्लडप्रेशर में उतार-चढ़ाव होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में आज एडमिट कराया गया।

पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई स्थगित

मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे। अधिकारियों के अनुसार, सीएम के बीमार होने के कारण इस मीटिंग को स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस बैठक में प्रदेश में चल रहे राहत और बचाव कार्यों को लेकर चर्चा करने की उम्मीद थी, जो बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं।

इस मीटिंग से पहले यानी बीते गुरुवार को भी सीएम भागवत आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात होनी थी, जो सुल्तानपुर लोधी का दौरा तय था, लेकिन उनकी हालात में सुधार नहीं होने के कारण नहीं पहुंच पाए। इस क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। सीएम दौरे में नहीं पहुंच पाए, इस वजह से केजरीवाल गुरुवार को सीएम मान के आवास पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

प्रदेश में बाढ़

बता दें कि पंजाब भारी बारिश का दौर जारी है। इस वजह से कई इलाकों में पानी ही पानी भर गया है। नदी-नाले उफन पर है, जिसके चलते बाढ़ आ गई हैं। इसमें अभी तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई हैं। इसके अलावा बीते गुरुवार तक 1.71 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को नुकसान हुआ है।

Created On :   5 Sept 2025 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story