लोकसभा चुनाव 2024: क्या बिहार में तेजस्वी यादव कांग्रेस के साथ मिलकर BJP से मुकाबला कर पाएंगे? सर्वे में आया चौंकाने वाला जवाब

क्या बिहार में तेजस्वी यादव कांग्रेस के साथ मिलकर BJP से मुकाबला कर पाएंगे? सर्वे में आया चौंकाने वाला जवाब
  • एनडीए में अभी ही शामिल हुए हैं नीतीश कुमार
  • इंडिया गठबंधन को नीतीश कुमार से बिहार में लगा बड़ा झटका
  • तेजस्वी लगातार दूसरी बार डिप्टी सीएम रहते हुए नीतीश से खाए धोखा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नीतीश कुमार अब एनडीए में शामिल हो गए हैं। सीएम नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के सूत्रधार थे। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले उनका पलटी मारना, इंडिया गठबंधन के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच एबीपी के लिए सीवोटर ने सर्वे किया है। जिसमें नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में शामिल होने को लेकर सवाल पूछे गए हैं। जिसके जरिए यह जानने की कोशिश की गई है कि लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के लिए कितने महत्वपूर्ण थे।

एबीपी सीवोटर ने सर्वे में लोगों से पूछा है कि क्या तेजस्वी यादव और कांग्रेस के साथ मिलकर बीजेपी का मुकाबला कर पाएगी? इस पर कुल 52 फीसदी लोगों ने माना कि राजद और कांग्रेस बिहार में लोकसभा के चुनाव के दौरान बीजेपी को कड़ी टक्कर देगी। वहीं, 36 फीसदी लोगों का मानना है कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की पार्टी बिहार में बीजेपी से मुकाबला नहीं कर पाएगी। इसके अलावा 12 फीसदी लोगों ने 'कुछ नहीं कह सकते हैं' में जवाब दिया है।

एबीपी सीवोटर का सवाल

क्या बिहार में तेजस्वी यादव कांग्रेस के साथ मिलकर BJP से मुकाबला कर पाएंगे?

हां- 52%

नहीं- 36%

कह नहीं सकते- 12%

आरजेडी और कांग्रेस की रणनीति

गौरतलब है कि 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए एक बार फिर बीजेपी के साथ मिलकर राज्य में अपनी सरकार बना लिए। इंडिया गठबंधन से जेडीयू के निकलने पर अब कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। बिहार में एनडीए गठबंधन में बीजेपी, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा(रामविलास), जीतन राम मांझी की हम पार्टी और उप्रेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोजपा शामिल हैं। ये सभी पार्टी बिहार की इंडिया गठबंधन में शामिल आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने राज्य की सभी 40 सीटों में 39 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। हालांकि, कांग्रेस केवल एक सीट यानी किशनगंज लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। आगामी लोकसभा चुनाव में के लिए तेजस्वी यादव यानी RJD पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रही है। दोनों पार्टी लगातार बीजेपी और जेडीयू के खिलाफ रणनीति तैयार कर रही है।

Created On :   4 Feb 2024 5:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story