रेसिपी: आम रस पीते-पीते हो गए हैं बोर तो, घर पर बनाएं मार्केट जैसा सॉफ्ट मैंगो मिल्क केक, मुंह में जाते ही घुल जाएगा
By - Bhaskar Hindi |1 Jun 2025 4:01 PM IST
- आ गया है आम का सीजन
- घर पर बनाएं टेस्टी मैंगो मिल्क केक
- अंडे-घी के बिना मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट केक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोगों के घरों में आम का पूरा स्टॉक मिलता है। किसी दिन आम पना बनता तो किसी दिन मैंगो जूस। आम का सीजन है तो हम आपके लिए मैंगो मिल्क केक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। चिंता मत करिए इसे बनाना पोहे से भी ज्यादा आसान है। मार्केट जैसा मैंगो मिल्क केक बनाने के लिए आपको न तो मावा और न अंडा और न ही घी की जरूरत पड़ेगी। इससे बच्चों को जरूर सरप्राइज दें। तो चलिए जानते हैं इंस्टेंट मैंगो मिल्क केक बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
मैंगो मिल्क केक बनाने के लिए सामग्री
पानी - 2 बड़े चम्मच
दूध - 1/2 लीटर
पका हुआ आम - 1
चीनी - 5 बड़े चम्मच
दूध पाउडर - 4 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
गार्निश के लिए कटा हुआ पिस्ता
क्रेडिट- CookwithParul
Created On :   1 Jun 2025 3:53 PM IST
Next Story