MP News: भोपाल में अवैध शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने पकड़ा 1075 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक

भोपाल में अवैध शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने पकड़ा 1075 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक
black fort प्रीमियम रम की 1075 पेटियां ट्रक से मिलीं, जप्त शराब की अनुमानित कीमत 96 लाख और आयशर ट्रक की कीमत करीब 20 लख रुपए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीनगर से करोंद की ओर तेज रफ्तार जा रहे ट्रक को पुलिस ने पहले रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और तेजी से आगे बढ़ रहा है, तभी एक निजी अस्पताल के पास कार को टक्कर मारकर तेजी से भाग निकला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीपुल्स मॉल के पास पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक को पकड़ा ट्रक चालक का नाम रामकिशन बमोरिया उम्र 38 वर्ष निवासी मंडीदीप को गिरफ्तार किया निशातपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 57000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

बताया जा रहा है कि इनमें black fort प्रीमियम रम की 1075 पेटियां ट्रक से मिलीं, जप्त शराब की अनुमानित कीमत 96 लाख और आयशर ट्रक की कीमत करीब 20 लख रुपए के आसपास आंकी गई है। ‌ यानी लगभग 1 करोड़ 16 लाख रुपए का मशरूका जप्त किया है। शराब की पेटियों पर सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड रायसेन का नाम दर्ज है।

वाहन से शराब के खरीदी और बिक्री के दस्तावेज नहीं मिले, पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (२) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अवैध शराब के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Created On :  

Tags

Next Story