वसूली: दर्यापुर नप वसूल पाई केवल 28 फीसदी टैक्स, बकायेदारों ने नहीं भरा टैक्स

दर्यापुर नप वसूल पाई केवल 28 फीसदी टैक्स, बकायेदारों ने नहीं भरा टैक्स
  • पिछले साल की तुलना में इस बार वसूली का काफी कम
  • ढिलाई बरतने से लक्ष्य से रहे दूर
  • संपत्ति जब्ती के नोटिस जारी

धनंजय धांडे ,दर्यापुर । दर्यापुर नगरपालिका के संपत्ति कर विभाग की ओर से आर्थिक वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ 89 लाख 93 हजार 282 रुपए शहर के 12 प्रभागों के हजारों संपत्ति धारक, गाला धारक व व्यवसायियों से वर्तमान व बकाया कर वसूली का लक्ष्य निश्चित किया गया था। किंतु 31 मार्च तक कुल 2 करोड 51 लाख 58 हजार 738 रुपए की वसूली की गई। यह संपत्ति कर वसूली 28. 27 प्रतिशत पर ही पहुंच पाई है। पिछले और इस वर्ष वसूली के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस बार वसूली का काफी कम है। शहर के 12 हजार 191 संपत्ति धारकों की संख्या हैं। इसमें से अनेक संपत्ति धारकों ने अपने पास के वर्तमान व बकाया टैक्स का भुगतान नहीं करने से कुल बकाया राशि में काफी वृद्धि हुई है।

1100 को दिए थे जब्ती नोटिस : दर्यापुर नगर पालिका क्षेत्र के सभी घटकों के संपत्ति धारकों के पास संपत्ति कर, शिक्षा कर, वृक्ष कर, नाला सफाई, स्ट्रीट लाइट कर, अग्निशमन कर व स्वच्छता कर तथा अन्य विविध स्वरूप के टैक्स के रूप में करोड़ों रुपए बकाया है। यह बकाया वसूल करने के लिए नगरपालिका के मुख्याधिकारी, कर विभाग के कर्मचारियों ने जनवरी महीने से विशेष मुहिम अमल में लाई । जिसमें उन्हें 100 प्रतिशत सफलता नहीं मिली। केवल 28 प्रतिशत टैक्स नगर पालिका वसूल कर पाई है। 31 मार्च तक जिन संपत्ति धारकों ने अपने पास के वर्तमान व बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया। टैक्स वसूली कर्मचारी उनके घर तक गए। उनसे टैक्स वसूली का प्रयास किया। लेकिन अनेकों ने टैक्स का भुगतान नहीं किया। इस तरह 1100 से ज्यादा लोगों को संपत्ति जब्ती के नोटिस दिए थे।

अलग-अलग दल बनाए थे : संपत्ति कर वसूली के लिए नगरपालिका के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के अलग-अलग दल तैयार किए गए थे। इस दल ने भी बकाया संपत्ति धारकों के घर तक जाकर वसूली के प्रयास किए। टैक्स वसूली कम होने पर पालिका के अनुदान पर परिणाम होने के डर से विभाग के देयक संग्राहक, लिपीक व अन्य विभाग के कर्मचारियों को वसूली के लिए काम पर लगाया गया है। किंतु उनके इस प्रयास से 2 करोड़ 51 लाख 58 हजार 738 रुपए की वसूली हो पाई।

2 प्रतिशत जुर्माने की रकम : 31 दिसंबर 2023 तक नगरपालिका क्षेत्र के जिन संपत्ति धारकों ने अपने पास की वर्तमान व बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया। ऐसे संपत्ति धारकों से टैक्स के साथ ही 2 प्रतिशत जुर्माने की रकम वसूल की गई है। जुर्माने की रकम के बदले दर्यापुर नगरपालिका को 43 लाख 68 हजार 926 रुपए का राजस्व मिला है।


Created On :   19 April 2024 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story