- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा में अवैध रेत संग्रहण पर मारा...
Bhandara News: भंडारा में अवैध रेत संग्रहण पर मारा छापा, रेत सहित लाखों का माल जब्त

- राजेदहेगांव परिसर की घटना
- गुप्त जानकारी पर पुलिस ने की कार्रवाई
Bhandara News जवाहरनगर पुलिस ने छापा मारकर अवैध रेत संग्रहण जब्त किया। यह कार्रवाई 28 जुलाई को की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने 28 ब्रास रेत कीमत कुल 1 लाख 12 हजार का रेत संग्रहण जब्त किया। साथ ही आरोपी राजेदहेगांव निवासी नित्यानंद फुलचंद मुस्कारे (32) के ऊपर मामला दर्ज किया है।
जवाहरनगर पुलिस की गोपनीय जानकारी मिली कि राजेदहेगांव परिसर में अवैध तरीके से रेत का संग्रहण किया जा रहा है। जानकारी के अधार पर पुलिस ने अवैध रेत संग्रहण पर सोमवार, 28 जुलाई को छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान कुल 28 ब्रास रेत कीमत 1 लाख 12 हजार रुपए का माल पुलिस ने जब्त किया।
इस कार्रवाई में जवाहर नगर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2), भारतीय न्याय संहिता 2023 उपधारा 48 (8) महाराष्ट्र जमीन अधिनियम कानून 7, 9 पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे, पुलिस निरीक्षक पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक प्रदीप चुटे ने की है। आगे की जांच शुरू है।
रुपए के विवाद में कर दी पिटाई : रुपए के विवाद में पिटाई करने का मामला भंडारा पुलिस थाने के तहत बड़े बाजार में सामने आया। इसे लेकर भंडारा के देशबंधु वार्ड सहकार नगर भंडारा निवासी अंजू अभिषेक पाण्डेय (32) की शिकायत पर भंडारा के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड निवासी गिरीश राऊत (29), रजत (25), लोकेश (25) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अंजू पाण्डेय के पति अभिषेक यह बड़े बाजार के हनुमान मंदिर में माता-पिता को लाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने रुपयों के विवाद में अभिषेक पर हमला कर दिया। घटना को लेकर भंडारा पुलिस ने धारा 118 (1), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मिलिंद जनबंधु कर रहे हैं।
बस में यात्री का एप्पल फोन चुराया : बस से यात्री का एप्पल फोन चुराने का मामला सामने आया। इसे लेकर नेहरु वार्ड तिरोड़ा निवासी नेहाल रोशन तिरपुडे (27) की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नेहाल रोशन तिरपुडे मौदा से तिरोड़ा की ओर जाने के लिए बस में बैठा था। तुमसर बस स्थानक पर बस बदलने के लिए उतरा। इस दौरान बस का इंतजार करते समय अज्ञात चोरों ने उसका मोबाइल चुरा लिया। जिससे नेहाल का लगभग 35 हजार रुपयों का नुकसान हुआ। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस हवालदार शिवाजी कनोजिया कर रहे हैं।
Created On :   30 July 2025 1:35 PM IST