- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- दूसरे लड़के से शादी तय होने से नाराज...
Bhandara News: दूसरे लड़के से शादी तय होने से नाराज होकर आत्महत्या के लिए उकसाया!

- जहर पीकर युवती ने दी जान, आरोप लगाकर
- परिजनों ने शव के साथ पवनी थाने पर किया प्रदर्शन
Bhandara News पवनी पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले 3-4 सालों से चल रहे प्रेम संबंध के बीच अचानक प्रेमिका की दूसरे लड़के से शादी तय होने से नाराज युवक के उकसाने से युवती ने जहर गटककर आत्महत्या कर ली है, ऐसा आरोप लगाते हुए मृतक युवती के परिजनों ने युवक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए युवती के शव के साथ बुधवार, 4 जून को शाम के समय पवनी पुलिस थाने में सामने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाने के बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार किया।
मृतक युवती का नाम साक्षी प्रमोद तलमले (24) तथा आरोपी युवक का नाम बेलघाटा वार्ड, पवनी निवासी राजेश रमेश मोहटे (26) है। इस मामले में मृतक साक्षी की मां वंदना प्रमोद तलमले (45) की शिकायत पर पवनी पुलिस थाने में आरोपी राजेश मोहटे के खिलाफ धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी साक्षी के पिछले तीन से चार वर्षों से राजेश मोहटे केे साथ प्रेमसंबध चल रहे थे। जब घर में यह बात पता चली तो घर के सदस्यों ने साक्षी को समझाकर युवक के साथ बातचीत बंद करायी तथा एक माह के पहले ही साक्षी की दूसरे लड़के के साथ शादी तय की थी। जिससे राजेश लगातार साक्षी को परेशान कर शादी नहीं करने के लिए दबाव डाल रहा था।
बताया गया कि, दूसरे लड़के के साथ शादी करने पर राजेश ने साक्षी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इस दौरान साक्षी को तेरी शादी कैसे होती है, यह कहकर धमकाया था। इससे परेशान होकर युवती ने 3 जून को शाम 7.30 बजे सल्फास नामक जहर प्राशन कर लिया। उसे गंभीर हालत में भंडारा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने राजेश पर साक्षी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए राजेश मोहटे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस थाने के सामने शव के साथ प्रदर्शन किया। इस मामले में दर्ज शिकायत पर पवनी पुलिस थाने में आरोपी राजेश मोहटे के खिलाफ धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रीतम येवले कर रहे हैं।
Created On :   6 Jun 2025 6:57 PM IST