- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- भीषण हादसा..बारातियों से भरी बस...
Chhindwara News: भीषण हादसा..बारातियों से भरी बस पलटी, पिता-पुत्र की मौत, 29 घायल

- हर्रई थाना क्षेत्र के बसुरिया में हुआ हादसा
- पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ धारा 281, 185 (1), 106 (1) के तहत मामला दर्ज किया है।
- दुर्घटना में 9 बच्चों और महिलाओं समेत 29 लोगों को चोट आई है।
Chhindwara News: हर्रई के ग्राम बसुरिया के समीप शुक्रवार सुबह बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई थी। हादसे में बस सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं 29 बारातियों को चोट आई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से हर्रई अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। सभी घायल इलाजरत है।
पुलिस ने बताया कि नरसिंहपुर के ग्राम तिनसरा से बारात अमरवाड़ा के बांकी उमरिया आई थी। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे सभी बाराती बस से वापस तिनसरा लौट रहे थे। हर्रई के ग्राम बसुरिया के समीप बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खंती में जा पलटी।
हादसे में तिनसरा निवासी 60 वर्षीय गिरन सिंह पिता गजई सिंह ठाकुर और उनके बेटे 27 वर्षीय राहुल पिता गिरन सिंह ठाकुर की मौत हो गई। वहीं 29 अन्य बारातियों को गंभीर चोट आई हैै। सभी घायलों को हर्रई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ धारा 281, 185 (1), 106 (1) के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी गाड़ी में थे दुल्हा-दुल्हन-
पुलिस ने बताया कि दुल्हा सूरज सल्लाम और दुल्हन दूसरी गाड़ी में थे। बस में दुल्हे के सभी रिश्तेदार और परिचित सवार थे। हादसे में मृत पिता-पुत्र दुल्हे के रिश्तेदार है। इस दुर्घटना में 9 बच्चों और महिलाओं समेत 29 लोगों को चोट आई है।
इन लोगों को आई चोट-
बस हादसे में बुध सिंह सल्लाम, मुस्कान धुर्वे, रौनक धुर्वे, मोनिका धुर्वे, राहुल, कुटुबाई उईके, उदय ङ्क्षसह ठाकुर, अवि पाली, लीलाबाई सल्लाम, तुलसी, अनिताबाई, सीताराम उईके, उदय गोलनदास, आनंद, शिवांस सल्लाम, शिवम यादव, ओमकार, प्रहलाद ठाकुर, सूर्यकांत कडेरा, नीरज वंशकार, राज वंशकार, मूगाराम, दिनेश वंशकार, कैलाश वंशकार, पार्वती धुर्वे, शाहिल कडेरा, तुलीराम कडेरा और गौरव कडेरा को चोट आई है।
Created On :   24 May 2025 5:25 PM IST