Chhindwara News: दो मौतें...सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, जहर पीकर युवक ने दी जान

दो मौतें...सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, जहर पीकर युवक ने दी जान
  • चांद और बिछुआ थाना क्षेत्र की घटनाएं
  • दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
  • पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Chhindwara News: चांद से बिछुआ ग्वारीमाल जा रहे एक अधेड़ ने बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। चांद पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में लिफ्ट लेने वाले अधेड़ की मौत हो गई। बाइक चला रहे शख्स की हालत गंभीर है। उसे नागपुर रेफर किया गया है। दूसरा मामला बिछुआ थाना क्षेत्र का है।

यहां एक शख्स ने जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

लिफ्ट लेकर घर लौट रहे अधेड़ की दुर्घटना में मौत-

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि बिछुआ के ग्राम ग्वारीमाल निवासी 50 वर्षीय जुगरू पिता सुमरन बिनफोडिया सोमवार को चांद बाजार गया था। यहां से लौटते वक्त उसने एक बाइक सवार से गांव तक लिफ्ट ली थी। चांद पेट्रोल पंप के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल जुगरू को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जुगरू को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चला रहे शख्स की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जहर के सेवन से एक शख्स की मौत-

अस्पताल चौकी पुलिस के मुताबिक बिछुआ के ग्राम गोनी निवासी 45 वर्षीय हीरामन पिता रामल घाघरे ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह हीरामन की मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Created On :   23 July 2025 1:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story