Gadchiroli News: गड़चिरोली में फिर तेंदूपत्ता संकलन कर रहे मजदूर पर सुअर ने किया हमला

गड़चिरोली में  फिर तेंदूपत्ता संकलन कर रहे मजदूर पर सुअर ने किया हमला
  • वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा
  • आए दिन हमले से किसान खेती कार्य करने से घबरा रहे

Gadchiroli News घने जंगलों से व्याप्त कोरची तहसील में इन दिनों तेंदूपत्ता संकलन का कार्य बड़े ही जोश-खरोश के साथ शुरू है। लेकिन इस कार्य में जंगली सुअरों द्वारा विघ्न पहुंचाया जा रहा है। तहसील के विभिन्न क्षेत्र में हर आये दिन जंगली सूअरों का आतंक सामने आ रहा है। जंगली सूअर के हमले में अब तक 5 लोग गंभीर रूप से घायल होने के बाद शुक्रवार की सुबह तहसील के भीमपुर गांव से सटे जंगल में तेंदूपत्ता संकलन कर रहें एक व्यक्ति पर भी जंगली सुअर ने हमला बोल दिया। जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के इंदारामा गांव निवासी चंद्रप्रकाश गुलाब यादव (36) बताया गया है।

तेंदूपत्ता संकलन के कार्य से रोजगार उपलब्ध होने के कारण कुछ दिन पूर्व ही चंद्रप्रकाश अपनी बहन भीमपुर निवासी डोमेश्वर प्रल्हाद भैसा के घर पहुंचा था। पिछले तीन दिनों से वह जंगल पहुंचकर तेंदूपत्ता संकलन का कार्य कर रहा था। इस बीच शुक्रवार की सुबह भी वह गांव से सटे जंगल में पहंुचकर तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे एक जंगली सूअर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथी संकलकों की मदद से चंद्रप्रकाश को उपचार हेतु कोरची के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच भाजपा के तहसील अध्यक्ष सदाराम नरूटी ने अस्पताल पहंुचकर घायल चंद्रप्रकाश का हाल जाना। तंेदूपत्ता संकलन के दौरान लगातार बढ़ रहें वन्यजीवों के हमलों की घटना के कारण वर्तमान में संकलकों में भयपूर्ण माहौल निर्माण हो रहा है। क्षेत्र से वन्यजीवों का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रहीं है।

Created On :   10 May 2025 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story