फ्रॉड: बेटी के एडमिशन के नाम पर सेना के जवान से 4.70 रुपए लाख की ठगी, मामला दर्ज

बेटी के एडमिशन के नाम पर सेना के जवान से 4.70 रुपए लाख की ठगी, मामला दर्ज
  • आयुर्वेदिक कालेज में सरकारी कोटे से हुआ एडमिशन
  • पैसे वापस मांगने पर कहा उसने ही करवाया एडमिशन
  • विवाद कर रकम देने से किया इनकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सेना के जवान को लाखों रुपए से ठगने का मामला उजागर हुआ है। बेटी के एडमिशन के नाम पर उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए गए। नंदनवन थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है।

बेटी का सरकारी कोटे में ही एडमिशन हो गया : दर्शन कालोनी निवासी सुनील विठोबा मुंडले (46) सेना में है और महाराष्ट्र के बाहर तैनात हैं। उसका परिवार नागपुर में रहता है। उसकी बेटी को आयुर्वेदिक डॉक्टर बनना है। किसी समारोह के दौरान उनकी पहचान सौरभ संतोष खोब्रागड़े (35), नंदनवन निवासी से हुई। औपचारिक बातचीत के दौरान सुनील ने सौरभ को बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई में होशियार है। वह आयुर्वेदिक डॉक्टर बनना चाहती है। इस पर सौरभ ने कहा कि उसकी काफी पहचान है। उनकी बेटी का वह नंदनवन के भाऊसाहेब मुलक आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन करा सकता है। उसके बाद सुनील ने 27 मई 2023 से 29 जनवरी 2024 के बीच में सौरभ को एडमिशन कराने के लिए 4 लाख 70 हजार रुपए दिए।

पैसे वापस मांगे, तो विवाद हो गया : इस बीच पड़ताल करने पर पता चला कि उसकी बेटी का एडमिशन सरकारी कोटे से हुआ है, तब सुनील ने सौरभ से रुपए वापस मांगे, लेकिन सौरभ का कहना था कि उसने ही एडमिशन करवाया है। इस बात को लेकर हुए विवाद में मामला थाने पहुंचा। सोमवार को हवलदार विश्वजीत उईके ने सौरभ के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया। उसकी गिरफ्तारी होना बाकी है।

मामूली विवाद : साथी पेंटर की हत्या का प्रयास : मामूली विवाद में मित्र की हत्या का प्रयास किया गया। प्रताप नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किेया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर पुलिस की रिमांड पर लिया गया है। आंबेडकर नगर निवासी सुरेश वगारे (38) और अनिल पटेल (31), भीम नगर निवासी हैं और पेटिंग का काम करते हैं। सोमवार को दोनों ने साथ में शराब पी। उसके बाद अनिल ने रुपए मांगे, तो सुरेश ने सौ रुपए दिए, लेकिन रुपए देते समय अनिल को सुरेश के पास ज्यादा नोट दिखे, तो अनिल ने कहा- पेटिंग के काम के िलए उसे साथ क्यों नहीं ले गया, इस बात पर दोनों में विवाद हो गया और तैश में आकर अनिल सुरेश के सिर में पत्थर मारकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। गंभीर घायल सुरेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   31 Jan 2024 6:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story