- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- भालू खा रहा फलों से बनी आइस्क्रीम,...
Nagpur News: भालू खा रहा फलों से बनी आइस्क्रीम, महकमा जुटा गर्मी से राहत दिलाने
- खान-पान में भी बदलाव
- गर्मी में वन्यजीवों की देखभाल का जिम्मा बढ़ा
Nagpur News महाराजबाग चिड़ियाघर में बढ़ती गर्मी से वन्यजीवों को राहत देने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। भालू और बंदरों को फलों से बनी आइस्क्रीम दी जा रही है, जबकि अन्य वन्यजीवों के लिए खान-पान में बदलाव और कूलर की व्यवस्था पहले से कर रखी है। पिंजरे में बर्फ से बनाई इन आइस्क्रीम को इस तरह रखी जा ही है, कि वन्यजीव खुद ढूंढते हुए यहां पहुंचकर इसे खा रहे हैं। जिससे गर्मी में उन्हें ठंडक का अहसास हो रहा है।
तेज धूप और गर्मी के कारण वन्यजीव परेशान हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने फलों के टुकड़ों को बर्फ में जमाकर आइसक्रीम तैयार की है, जिसे दोपहर के समय पिंजरों में रखा जा रहा है। भालू और बंदर इस आइसक्रीम को बड़े चाव से खा रहे हैं। आइस्क्रीम में पपीता, तरबूज और खरबूज जैसे फल मिलाए जा रहे हैं। पिछले साल भी महाराजबाग प्रशासन ने वन्यजीवों के लिए इसी तरह की आइसक्रीम बनाई थी। इसके अलावा, तेंदुआ और पक्षियों के पिंजरों में कूलर लगाए गए हैं ताकि उन्हें ठंडक मिल सके। कुछ वन्यजीवों के खानपान में बदलाव के साथ-साथ विटामिन पाउडर भी दिया जा रहा है।
महाराज बाग चिड़ियाघर नागपुर वासियों और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण है। यहां बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे बड़े जानवरों के साथ मोर, इमू जैसे पक्षी पिंजरों में रहते हैं। इनके लिए शेड और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन गर्मी में इन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। प्रशासन की यह पहल वन्यजीवों को गर्मी से राहत देने में कारगर साबित हो रही है।
इस तरह बनाई जा रही है : पिंजरों में रखने के लिए आइसक्रीम को कुछ इस तरह से बनाया जा रहा है। पहले तरबूज, खीरा, अनार, अमरूद आदि फलों के छोटे टुकडे किये जा रहे हैं। इन टुकड़ों को एक प्लास्टिक के मग में रखा जा रहा है। इसमें एक लकडी की डंडी लगाई जा रही है। फिर इसे डीप फ्रीज में जमाया जा रहा है। दोपहर के वक्त तेज तपिश के दौरान इन आइसक्रीम को पिंजरे में अलग-अलग जगह रखा जा रहा है। जिसके बाद वन्यजीव इसे बड़े चाव से खा रहे हैं।
Created On :   6 May 2025 4:09 PM IST