Nagpur News: रसोईघर में घुसे नाग को सर्पमित्रों ने पकड़ा ,जरा सी चूक पड़ सकती थी महंगी

अचानक किचन ओटे पर सरकते नजर आया

Nagpur News सर्प दिखाई देने पर लोगों के हाथ पैर फूल जाते हैं। नागपुर के हिंगना क्षेत्र में एक महिला की जरा सी चूक उसकी जान ले सकती थी। दरअसल महिला ने करवा चौथ के दिन रसोईघर में प्रसाद लाने गई तभी उसका ध्यान एक सांप की पूंछ पर गया। वह पूछ को देखते ही समझ गई कि कोई विषैला सांप है, उसने सर्पमित्रों को इसके बारे में सूचित किया।

रसोईघर में घुसे सांप को सर्पमित्रों ने रेस्क्यू कर पकडकर उसे सुरक्षित तरीके से पर्यावरण में छोड दिया। बताया जाता है कि हिंगना इलाके में सांपों की संख्या अधिक है। सर्पमित्र अक्सर सांप पकडने के बाद हिंगना के आस- पास के जंगलों में ही ले जाकर छोडते हैं। जंगलों की बढती कटाई और इंसानों द्वारा किया जा रहा निर्माणकार्य इन सांपों के घरौदों को कम कर रहा है, यही कारण है कि इस क्षेत्र में सांप अधिक देखे जाते हैं। सूत्रों के अनुसार शनिवार काे हिंगना के राजीव नगर में अनिल विश्वकर्मा के घर करवा चौथ पूजा के दौरान एक महिला प्रसाद लाने के लिए रसोई में गई। प्रसाद उठाते समय अचानक उसकी नजर एक सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही उसने विदर्भ सर्प मित्र समिति के अध्यक्ष मोनू सिंह को फोन कर सूचना दी।

उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत विदर्भ सर्प मित्र समिति के सदस्य आकाश मेश्राम और मयूर इंदुरकर को वहां भेजा। दोनों सर्पमित्रों ने वहां जाकर निरीक्षण किया, उसे ढूंढा और देखने के बाद स्थानीय लोगों को बताया कि यह नाग प्रजाति का सांप है। सांप को पकड़ने के बाद शर्मा के परिजनों ने राहत भरी सांस ली। सर्पमित्रों ने कहा कि अगर आप घर में पेड़ लगाते हैं, तो उन्हें खिड़कियों और दरवाजों से दूर रखें या उनकी छंटाई करें। अगर आपके घर में बेलें हैं, तो उन्हें छत पर न चढ़ने दें। किनारे पर कचरा न फेंके। सांप दिखने पर घबराएं नहीं, विशेषज्ञों को सूचना दें। घर के आसपास सफाई और रखरखाव से सांपों के आने की संभावना कम होती है।

Created On :   11 Oct 2025 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story