- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सराहनीय पहल, बेकार फूलों से खिलेगी...
Nagpur News: सराहनीय पहल, बेकार फूलों से खिलेगी जिंदगी, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

- निरुपयोगी फूलों से होगा उपयोगी वस्तुओं का निर्माण
- महिला सशक्तिकरण की दिशा में मनपा बढ़ा रही कदम
Nagpur News शहर की महिलाओं को सशक्त बनाने मनपा शानदार कदम उठाने जा रही है। इससे कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है। दरअसल, योजना के तहत शहर में बेकार फूलों से उपयोगी उत्पाद बनाने का एक क्लस्टर स्थापित किया जाएगा, जिससे न केवल फूलों के कचरे की समस्या से निपटा जा सकेगा, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
कलस्टर बनाने की तैयारी : मनपा अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी. ने मंगलवार को नेताजी फुले मार्केट को भेंट देकर महिला बचत समूहों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में निरुपयोगी फूलों से उपयोगी वस्तु उत्पादन क्लस्टर तैयार करने का मानस व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना फूलों के कचरे का निपटान, महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई मोर्चों पर सहायक सिद्ध होगी।
विभिन्न उत्पाद बनाए जाएंगे : इस परियोजना के तहत, प्रतिदिन बेकार होने वाले फूलों का उपयोग कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जाएंगे। इनमें गुलकंद, अगरबत्ती, धूपबत्ती, इत्र, सुगंधित द्रव्य, रूम फ्रेशनर और प्राकृतिक रंग शामिल हैं। यह पहल फूलों के विक्रेताओं के लिए भी राहत की खबर है, क्योंकि अब उनके बेकार फूलों का सदुपयोग हो सकेगा। विक्रेताओं ने इस अवधारणा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, जिससे इस परियोजना की सफलता की संभावना बढ़ गई है।
एक जिम्मेदार कदम : यह पहल महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है। यह महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक उत्थान होगा। साथ ही, यह पर्यावरण के प्रति भी एक जिम्मेदार कदम है, जो फूलों के कचरे को कम करके एक स्वच्छ और हरा-भरा नागपुर बनाने में मदद करेगा।
Created On :   16 July 2025 11:20 AM IST