किडनैपिंग: कार से युवक का अपहरण करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कार से युवक का अपहरण करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कार से अगवा कर ले गए वेेला हरि परिसर में
  • शादी में डांस करते समय हुए विवाद का लिया बदला
  • चार अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी में डांस करते समय हुए विवाद का बदला लेने के लिए चार आरोपियोें ने अजनी क्षेत्र के एक युवक का अपहरण कर लिया। पिटाई करने के बाद छोड़कर फरार हो गए। जख्मी करण दीपक कुरहे की शिकायत पर अजनी पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनका 8 मार्च तक पुलिस रिमांड हासिल किया है।

यह है पूरा मामला : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चिंतामणि नगर, नागपुर निवासी करण दीपक कुरहे (25) ने अजनी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रथमेश विठ्ठलराव वानखेडे (21), मनीष सुधाकर येलेवार (24), चेतन संजयराव कांबले (23) कलंब, यवतमाल व एक अन्य आरोपी के साथ शादी में डांस करते समय उसका विवाद हो गया था।

गत 3 मार्च को रात करीब 11 से 11.30 बजे के दरमियान उक्त आरोपी एक्स.यू.वी. 500 कार (क्र. एम.एच. 48 ए.सी. 6162) लेकर अजनी पहुंचे। वहां नीलगीरी लाॅन के सामने से करण कुरहे का को जबर्दस्ती कार में बैठाकर एक स्कूल के पास वेला हरि परिसर में ले गए। पेट, पीठ और हाथ पर प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद वहीं कार से फेंक दिया। जख्मी करण कुरहे का मेडिकल अस्पताल में उपचार किया गया। उसकी शिकायत पर अजनी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक भातकुले ने आरोपियों पर धारा 364, 323 के तहत मामला दर्ज किया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें 8 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अजनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाकू के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार : लकड़गंज क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने दिल्ली के एक युवक को चाकू के साथ धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपी भूदेव उर्फ गोलू रमेश सिंह (20), समोली मंडोली, मस्जिद गली, कोतवाली, दिल्ली निवासी है। भूदेव सुदर्शन चौक फुटपाथ, लकड़गंज इलाके में पकड़ा गया। लकड़गंज थाने के हवलदार गजानन गिरि गत दिनों सहयोगियों के साथ गश्त कर रहे थे। स्मॉल फैक्टरी एरिया में गंगा स्टील ट्रेडर्स के पास एक युवक संदिग्ध हालत में अंधेरे में दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर तलाशी लेने पर उसके पास एक चाकू मिला। आरोपी को धारा 4/25 व सहधारा 135 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

Created On :   6 March 2024 6:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story