Satna News: युवक की हत्या की कोशिश के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

युवक की हत्या की कोशिश के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
  • 27 मई को मुखबिरों से सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Satna News: कोठी थाना पुलिस ने युवक की हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी विनय प्रताप सिंह पिता गुलाब सिंह 25 वर्ष और लवकुश उर्फ डॉक्टर सिंह पिता देवी सिंह 27 वर्ष दोनों निवासी लोखरिहा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस मामले में आरोपी अनुराग सिंह पिता दलबीर सिंह 21 अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 मई को फरियादी लोकेंद्र उर्फ मिंटन सिंह पिता सुंदर सिंह 37 वर्ष निवासी लोखरिहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में गुलुआ में आरोपी अनुराग सिंह ने जान लेने की नीयत से उसके ऊपर कट्टे से फायर कर दिया था।

गनीमत यह रही कि निशाना चूक गया और गोली फरियादी के बगल से निकल गई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस तलाश में जुट गई। 27 मई को मुखबिरों से सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   29 May 2025 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story