Bihar Politics: INDIA ब्लॉक ने क्यों शुरू की 'वोटर अधिकार यात्रा'? राहुल गांधी ने BJP पर निशाना साध कर बताई असल वजह

INDIA ब्लॉक ने क्यों शुरू की वोटर अधिकार यात्रा? राहुल गांधी ने BJP पर निशाना साध कर बताई असल वजह
बिहार में सियासी पारा हाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले चुनावी राज्य में सियासी पारा एकदम हाई है। इंडिया ब्लॉक, चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी और एसआईआर के खिलाफ सड़कों पर उतर गया है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गंधी ने एक बार फिर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस सांसद ने बताया कि विपक्षी गठबंधन ने मतदाता अधिकार यात्रा क्यों शुरू की? उनका इसके पीछे क्या मकसद है?

राहुल गांधी का निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हम जानते हैं कि वे (एनडीए) बिहार में 'चुनावी चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमने यहां 'मतदाता अधिकार यात्रा' शुरू की है ताकि इन लोगों को एहसास हो कि बिहार के लोग सजग हैं, सतर्क हैं और भाजपा और चुनाव आयोग को बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं करने देंगे। आपको जो भी अधिकार दिए गए हैं, वे संविधान से हैं, लेकिन ये भाजपा वाले आपसे ये अधिकार छीनना चाहते हैं।


Created On :   28 Aug 2025 10:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story