धोनी का निशाना देख फैंस हुए हैरान, बोलें- ओलंपिक्स में जाइये

धोनी का निशाना देख फैंस हुए हैरान, बोलें- ओलंपिक्स में जाइये

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का निशाना विकेटों पर कितना सटीक है ये तो उनके सभी फैन्स जानते हैं, लेकिन एमएस धोनी बंदूक के साथ भी उतने ही परफेक्ट हैं जितने की गेंद के साथ। जी हां, धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हाथों में गन थामें निशाना लगा रहे हैं। इस वीडियो के साथ धोनी ने लिखा, "Shooting gun is so much more fun than shooting ads".

इस वीडियो में धोनी एक के बाद एक फायर कर रहे हैं और उनका हर एक निशाना जाकर लक्ष्य पर लग रहा है। ये तो सभी जानते हैं कि माही को शूटिंग का बेहद शौक है और मौका मिलते ही वो निशानेबाजी में अपने हाथ आजमाते जरूर हैं। इससे पहले भी कोलकाता ट्रेनिंग एकेडमी में धोनी की तस्वीरें सामने आई थी जहां वो पिस्टल लेकर शूटिंग करने पहुंचे थे।

धोनी का निशाना इतना सटीक है कि वो प्रोफेशनल शूटर्स को भी टक्कर दे सकते हैं। इस वीडियो के आते ही धोनी के फैन्स भी उनकी इस अदा के कायल हो गए और सभी अपने फेवरेट प्लेयर का ये टैलेंट देखकर उनकी तारीफ करने लगे।

धोनी के एक फॉलोअर ने लिखा कि, "आप गन से भी उतनी ही आसानी से निशाना लगा लेते हैं जितनी आसानी से बेल्स पर निशाना लगाते हैं।" वहीं एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा कि, "क्रिकेट से रिटायर होने के बाद आपको ओलंपिक्स में जरूर जाना चाहिए।" उनके एक और फैन ने कहा, "बैटिंग और विकेटकीपिंग जैसा ही परफेक्शन आपकी शूटिंग में भी है।" 

Created On :   14 April 2018 8:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story