नागपुर: फडणवीस ने कहा - भाजपा गठबंधन में 80 प्रतिशत सीट साझेदारी तय, बैठकर सहमति लेंगे

फडणवीस ने कहा - भाजपा गठबंधन में 80 प्रतिशत सीट साझेदारी तय, बैठकर सहमति लेंगे
  • लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में भाजपा गठबंधन की सीट साझेदारी का मामला जल्द निपटेगा
  • शेष 20 प्रतिशत सीटों के मामले में आपस में बैठकर सहमति बना लेंगे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में भाजपा गठबंधन की सीट साझेदारी का मामला जल्द निपट जाएगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भाजपा गठबंधन में 80 प्रतिशत सीट साझेदारी तय है। शेष 20 प्रतिशत सीटों के मामले में आपस में बैठकर सहमति बना लेंगे।

शनिवार को उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने पत्रकारों से चर्चा की। सीट साझेदारी के संदर्भ में शुक्रवार को दिल्ली में बैठक हुई थी। वरिष्ठ भाजपा नेता, शिवसेना शिंदे व राकांपा अजित गुट के प्रमुख नेता उपस्थित थे।

फडणवीस ने बताया कि वह बैठक सकारात्मक हुई। जल्द ही भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार व सीटों की घोषणा की जाएगी। 20 प्रतिशत सीट साझेदारी के मामले में बाधा के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि एक बैठक में सभी निर्णय नहीं लिए जाते हैं।

गठबंधन के सभी मित्रदलाें को अधिक सीटों की उम्मीद रहती है। फडणवीस ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले सीट वितरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

मनसे साथ नहीं

फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और राज ठाकरे का भाजपा से गठबंधन नहीं हुआ है। क्षेत्रीय अस्मिता हमें मंजूर है। महाराष्ट्र में रहकर मराठी नागरिक के बारे में बोलना योग्य है।

मराठी नागरिक का अधिकार संरक्षित किया जाना चाहिए। साथ ही व्यापक भूमिका रहना चाहिए। मराठी नागरिक के अधिकार व हिंदुत्व की भूमिका के कारण मनसे से भाजपा की भूमिका में अधिक अंतर नहीं है। चुनाव के संबंध में योग्य समय में निर्णय लिया जाएगा।

मनसे की कुछ बातों में सहमति का मतलब यह नहीं है कि वह भाजपा के साथ है।


Created On :   10 March 2024 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story